Ranchi News: कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आज, 20 मार्च 2026 (शुक्रवार) को केंद्रीय सरना समिति के प्रतिनिधिमंडल ने CM हेमंत सोरेन से मुलाकात की. मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को प्रकृति के महापर्व सरहुल के अवसर पर 21 मार्च 2026 को सिरमटोली केंद्रीय सरना स्थल में आयोजित पारंपरिक सरहुल पूजन समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया.
इस दौरान मौके पर केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की, राहुल उरांव, नीमा तिर्की, सुषमा रानी भगत, मुन्ना उरांव, सचिन कच्छप, बबलू उरांव, लक्ष्मी नारायण मुंडा, अमित मुंडा, सुनील टोप्पो, बाबूलाल महली, कमिश्नर मुंडा और विजय कच्छप समेत कई सदस्य मौजूद रहें. 
इसके साथ ही रांची के हतमा डहूटोली सरना पूजा समिति के प्रतिनिधिमंडल भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भेंट करने मुख्यमंत्री आवासीय कार्यलय पहुंचे. जहां उन्होंने CM हेमंत को प्रकृति पर्व सरहुल के अवसर पर 21 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले सरहुल पूजा महोत्सव में शामिल होन के लिए आमंत्रण पत्र दिया. मौके पर समिति के अध्यक्ष विश्वास उरांव के साथ कमल मुंडा, रोहन कच्छप, आशुतोष गोस्वामी, सुधीर मिंज और बसंत टोप्पो मौजूद रहें.









