कटिहार में बुजुर्ग महिला की मौत का खुलासा, 75 वर्षीय पति ही निकला पत्नी का हत्यारा
कटिहार में पुलिस ने 70 साल की महिला की मौत का सनसनीखेज खुलासा किया है. शुरुआत में 75 वर्षीय महिला के पति और उसके दो पोतों के द्वारा निर्मम हत्याकांड को गीदड़ का हमला बताने की साजिश रची गई. जिसमें हत्यारों द्वारा विभिन्न हथकंडे भी अपनाए गए.

Bihar (Katihar): कटिहार जिले के आजमनगर थाना क्षेत्र के आलमपुर दियारा स्थित मकई खेत में हुई वृद्ध महिला की मौत के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. प्रारंभिक तौर पर इसे जंगली जानवर, विशेषकर गीदड़ के हमले से हुई मौत बताया जा रहा था. लेकिन पुलिस की गहन जांच में मामला हत्या का निकला. इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया.

पति ने ही पत्नी को बेरहमी से मार डाला
जानकारी के अनुसार आजमनगर थाना क्षेत्र के आलमपुर नलकूप्पा गांव निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग धनेश्वर सिंह अपनी 70 वर्षीय पत्नी रमनी देवी के साथ दियारा में घास काटने गया था. इसी बीच पुराने विवाद को लेकर अपनी बुजुर्ग पत्नी को पहले गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया. इसके बाद चाकू से निर्मम हत्या कर दी थी और घटना के बाद फरार हो गया था.
जल्दबाजी में कर दिया अंतिम संस्कार
हत्या के बाद मामले को छिपाने के उद्देश्य से आरोपी के दो पौत्रों कार्तिक सिंह और लालू सिंह ने साजिश रचते हुए यह अफवाह फैला दी कि वृद्ध महिला की मौत गीदड़ के हमले से हुई है इतना ही नहीं दोनों पोतों ने साक्ष्य मिटाने के लिए जल्दबाजी में शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया.
फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, हथियार बरामद
हालांकि घटना की सूचना मिलने पर आजमनगर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की. जांच के दौरान कई संदिग्ध पहलू सामने आए, जिसके बाद पुलिस ने वैज्ञानिक तरीके से छानबीन की. घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया, जहां से अहम साक्ष्य जुटाए गए. इसी क्रम में पुलिस द्वारा हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद किए गए.
सख्त पूछताछ में हुआ मामले का खुलासा
कड़ी पूछताछ के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ और पुलिस ने मुख्य आरोपी धनेश्वर सिंह सहित उसके दो पोतों को गिरफ्तार कर लिया बारसोई डीएसपी अजय कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
हालांकि किस कारण से महिला को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया, इसका पता अभी नहीं चल सका है. वहीं इस घटना के खुलासे के बाद लोगों में दहशत का माहौल है.
रिपोर्ट: सुनील कुमार सिंह
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मिरुडीह में अवैध अंग्रेजी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नकली शराब बरामद

Motihari: जहरीली शराब कांड के मास्टरमाइंड का आत्मसमर्पण, जिससे जा चुकी है अब तक 9 लोगों की जान






