जमुई में अपराधी को दबोचने पहुंची पुलिस पर जानलेवा हमला, दो SI और एक सिपाही घायल
कई अपराधिक कांडों का फरार अभियुक्त ढीबू यादव को पकड़ने के लिए आज पुलिस की टीम जमुई के खैरमा पहुंची थी लेकिन तभी अचानक अपराधियों के परिवार की तरफ से पुलिस की टीम पर जानलेवा हमला हुआ.

Jamui / Bihar(Report By- Vishwajeet Singh Vicky): बिहार के जमुई जिले में अपराधियों पर कार्रवाई करने पहुंची पुलिस की टीम पर जानलेवा हमला हुआ है जिसमें 2 एसआई और 1 सिपाही घायल हो गए हैं. घटना के बाद तीनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां सभी का इलाज चल रहा है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई अपराधिक कांडों का फरार अभियुक्त ढीबू यादव को पकड़ने के लिए सोमवार यानी आज सुबह 10 बजे पुलिस की टीम जमुई के खैरमा पहुंची थी लेकिन तभी अचानक ढीबू यादव ने पुलिस की टीम पर हमला बोल दिया. उसने लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से मार-मारकर दो SI और एक सिपाही को बुरी तरह से घायल कर दिया, लेकिन पुलिस टीम ने अपनी तत्परता से ढीबू याजव को दबोच ही लिया.
पुलिस के मुताबिक, ढीबू यादव पर डकैती, लूट, मारपीट सहित रेलवे थाना में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. हमला में घायल हुए दोनों एसआई और सिपाही को इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई में भर्ती कराया गया है. जबकि अभियुक्त ढीबू यादव को भी मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया. घायलों का इलाज डॉक्टर मनीष कुमार द्वारा किया जा रहा है. घायल एसआई की पहचान टाउन थाना में कार्यरत सुनील कुमार साह, बिक्रम कुमार और सिपाही की पहचान रणबीर कुमार के रूप में हुई है.
बताया जाता है कि खैरमा निवासी ढीबू यादव पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. वह काफी लंबे समय से फरार चल रहा था. जिसकी गिरफ्तारी के लिए केस आईओ सुनील कुमार साह दल-बल के साथ पहुंचे लेकिन इस बीच उनपर हमला हुआ. ढीबू यादव के परिवार के सदस्य और सहयोगी लाठी डंडा लेकर पुलिस टीम को घेर लिया और उनपर हमला कर दिया. हालांकि पुलिस ने खैरमा पुल स्थित चिमनी भट्ठा के पास से ढीबू यादव को दबोच लिया.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Koshambi: युवक को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला, 8 साल पहले किया था प्रेमिका संग अंतर्जातीय विवाह

शादी से पहले मातम: तिलक में हर्ष फायरिंग ने ली दूल्हे की जान, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल







