गिरिडीह डेयरी प्लांट के पास होगा साइबर थाना का निर्माण, 9 एकड़ जमीन की गई चिन्हित
गिरिडीह में डुमरी रोड पपरवाटांड़ स्थित डेयरी प्लांट के पास 9 एकड़ भूमि अधिग्रहण प्रस्तावित है. यहां साइबर, महिला व एससी/एसटी थाना के साथ डीएसपी व पुलिस आवास बनेंगे.

Giridih, Jharkhand: गिरिडीह डुमरी रोड स्थित पपरवाटांड़ के तीन कोनिया मोड़ में निर्माणाधीन डेयरी प्लांट के 9 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा. शनिवार को डीसी रामनिवास यादव और एसपी डॉक्टर विमल कुमार ने डेयरी प्लांट के समीप सीसीएल की जमीन का निरीक्षण किया. इस दौरान सदर अंचल के अंचलाधिकारी जितेंद्र प्रसाद डीएसपी नीरज सिंह भी मौजूद थे. हालांकि दोनों में से किसी भी अधिकारी ने फिलहाल कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है.
लेकिन निरीक्षण के दौरान डीसी और एसपी ने कहा कि अब साइबर थाना, महिला और एससी/एसटी थाना का एक साथ इसी प्लॉट पर निर्माण होगा. इससे लोगों की परेशानी कम होगी. प्रस्तावित योजना के अनुसार डेयरी प्लांट के समीप 9 एकड़ का प्लॉट इन थानों के साथ डीएसपी आवास और पुलिस अधिकारियों के आवास निर्माण के लिए चिन्हित किया गया. इस दौरान डीसी ने एसपी से प्रस्ताव भेजने का सुझाव दिया. जिससे प्रस्तावित कार्य में तेजी लाई जा सके.
(गिरिडीह से मनोज कुमार पिंटू की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह के थाना प्रभारी को शॉर्टकट लेना पड़ा भारी, नदी में फंसी पुलिस की जीप

चतरा में नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा, 6 लाख की अफीम के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, 1 फरार







