झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा फर्जीवाड़ा मामले में गिरफ्तार 166 आरोपियों को कोर्ट ने 2 दिनों के रिमांड पर भेजा
उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा फर्जीवाड़ा मामले में गिरफ्तार 166 आरोपियों को आज सिविल कोर्ट में पेश किया गया. जिसके बाद कोर्ट ने सभी को 2 दिनों के रिमांड पर जेल भेजा.

Ranchi News: झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा फर्जीवाड़ा मामले में गिरफ्तार 166 आरोपियों को आज सिविल कोर्ट में पेश किया गया. सभी आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच 5 गाड़ियो से कोर्ट परिसर लाया गया. कोर्ट में पेशी के दौरान अदालत ने सभी आरोपियों को 2 दिनों के रिमांड पर भेजने का आदेश दिया, जिसके बाद सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया.
बता दें, सभी आरोपियों को कोर्ट में पेशी के दौरान कोर्ट परिसर में सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल के जवानों की तैनाती की गई थी. कोर्ट बंद रहने के कारण रिमांड की अवधि पसरो यानी बुधवार से प्रभावी होगी. फिलहाल सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है सभी को रांची के खेलगांव स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा (होटवार जेल) भेजा गया है.
रिपोर्ट- यशवंत कुमार
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









