1 मई को सरमेरा में CM सम्राट चौधरी का दौरा, ड्रोन-हॉट एयर बैलून पर लगा बैन
1 मई 2026 को मुख्यमंत्री का सरमेरा प्रखंड के ग्राम प्रणावां में परिभ्रमण कार्यक्रम निर्धारित है. मुख्यमंत्री की सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल और आसपास के इलाके को Temporary Red Zone और No Fly Zone घोषित कर दिया है.

Nalanda / Bihar (Report By- Virendra Kumar): बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नालंदा दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. बता दें, 1 मई 2026 को मुख्यमंत्री का सरमेरा प्रखंड के ग्राम प्रणावां में परिभ्रमण कार्यक्रम निर्धारित है. मुख्यमंत्री की सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल और आसपास के इलाके को Temporary Red Zone और No Fly Zone घोषित कर दिया है.
पुलिस अधीक्षक, नालंदा द्वारा सुरक्षा इनपुट दिए जाने के बाद जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार ने आदेश जारी करते हुए सरमेरा प्रखंड के ग्राम प्रणावां स्थित कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड, बाबा महतो साहब मंदिर एवं मेला क्षेत्र को Temporary Red Zone घोषित किया है. इस दौरान उक्त क्षेत्र में Drone, Hot Air Balloon, Para Motors, Para Gliders, Powered Hand Glider सहित सभी प्रकार के Non-Conventional Flying Objects के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा.
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. आदेश के अनुपालन की जिम्मेदारी अनुमंडल पदाधिकारी बिहारशरीफ एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हारशरीफ-01 को सौंपी गई है. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की जा रही है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

इंडो-नेपाल बॉर्डर पर मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 लाख नेपाली मुद्रा के साथ 2 लोग गिरफ्तार

तेज रफ्तार वाहन ने तीन लोगों को रौंदा, परिजन और स्थानीय लोगों ने किया सड़क जाम







