Jharkhand Rajyasabha Chunav 2026: CM हेमंत सोरेन ने ली BJP विधायकों संग चाय की चुस्की, कांग्रेस खेमे में खलबली
विधानसभा पहुंचकर सीएम ने पहले मतदान किया फिर वहां पहुंच गए जहां विपक्ष के नवीन जयसवाल सहित कई विधायक चाय पी रहे थे. उनके साथ सीएम ने मुलाकात की और चाय की चुस्की ली. यह मुलाकात सिर्फ हालचाल जानने या शिष्टाचार के नाते की गई या...

Jharkhand Rajyasabha Chunav 2026 : सीएम हेमंत सोरेन ने विधानसभा पहुंचकर मतदान के बाद बीजेपी के कई विधायकों से मुलाकात की. जिसपर सवाल उठ रहे हैं वहीं कांग्रेस के खेमे में सीएम के इस स्टेप से खलबली मच गई है. सवाल इसलिए भी उठ रहे हैं क्योंकि पिछले दो दिनों से बीजेपी के विधायक एक होटल में ही बंद रहते हैं. वहीं इसके उलट पूरा विश्वास दिखाते हुए महागठबंधन के विधायकों पर किसी भी प्रकार की बाड़ाबंदी नहीं की जाती. फिर मतदान के दौरान सीएम खुद क्यों विपक्ष के विधायकों से मुलाकात करते हैं, उनके साथ चाय पी आते हैं.
मतदान के बाद विपक्ष संग चाय का लुत्फ
मुख्यमंत्री की विपक्ष के विधायकों संग इस मुलाकात ने राजनीतिक कयासों के बाजार गर्म कर दिए हैं. सीएम हेमंत सोरेन वोट देने के बाद विधानसभा कॉरिडोर में पहुंचे और सीधे वहां गये, जहां बीजेपी के विधायक चाय पी रहे थे. इस दौरान सीएम ने चाय की चुस्की लेते हुए बीजेपी के मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल और विधायक राज सिन्हा समेत एनडीए के कई नेताओं से देर तक बातचीत की. इस दौरान कांग्रेस विधायक और मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने दो बार उन्हें कुछ कहने की कोशिश की लेकिन सीएम उनकी बात सुनकर वापस एनडीए विधायकों के पास चले गये. आखिर में सुदिव्य कुमार सोनू आए और उनसे बात करते हुए उन्हें अपने साथ ले गये.
विश्वास या अति-विश्वास
अब सवाल ये उठता है कि झारखंड में जहां राज्यसभा सीट की दो सीटों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष में रार छिड़ी हुई है, सभी अपने विधायकों की घेराबंदी में जुटे हैं. वहीं राज्य में महागठबंधन के मुखिया हेमंत सोरेन खुद एनडीए के खेमे में जाकर उनके साथ चाय क्यों पी रहे हैं. इसे राजनीतिक शिष्टाचार भी कहा जा सकता है, लेकिन सवाल तो उठते हैं. खास बात ये भी है कि जहां एनडीए और कांग्रेस के तमाम विधायक दो दिनों से होटलों में कड़ी निगरानी में थे वहीं जेएमएम के तमाम विधायक खुलेआम घूम-फिर रहे थे. इन्हें हॉर्स ट्रेडिंग की कोई चिंता नहीं थी या सीएम ने जानबूझकर इन्हें खुला छोड़ रखा है.
सुर्खियों में सीएम की सियासी चाल
फिलहाल ये सब कयास हैं और इसकी सच्चाई तभी सामने आएगी जब नतीजे आएंगे. अगर कांग्रेस के प्रत्याशी की जीत हुई, तो इसे अटकलें माना जाएगा और अगर परिमल नाथवाणी जीते तो सीएम की सियासी चाल एक बार फिर सुर्खियों में होगी.
(रांची से नवीन और कमल कुमार की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Giridih Breaking : खंडोली से लौट रहा कार दुर्घटनाग्रस्त, 6 युवक बुरी तरह घायल

Jharkhand Rajyasabha Chunav 2026 : राज्यसभा के रण में झूठे निकले कांग्रेस के दावे, परिमल नाथवाणी विजयी







