Assam: गुवाहाटी स्थित मां कामाख्या मंदिर में CM हेमंत सोरेन ने की पूजा-अर्चना
असम के गुवाहाटी स्थित मां कामाख्या मंदिर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की. इस दौरान उन्होंने झारखंड वासियों की सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

Assam News: असम के गुवाहाटी स्थित मां कामाख्या मंदिर में आज, मंगलवार (7 अप्रैल 2026) को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूजा अर्चना की. इस दौरान सीएम ने समस्त झारखंड वासियों की सुख-समृद्धि, शांति, उन्नति और उज्ज्वल भविष्य की कामना की. बता दें, मां कामाख्या मंदिर के पुजारियों ने सीएम को पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा संपन्न कराई.
पूजा के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने माता रानी के चरणों में शीश झुकाकर नमन करते हुए राज्य के सर्वांगीण विकास एवं जनकल्याण की प्रार्थना की. मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि एक बार पुनः मुझे माता रानी के दरबार में आने का अवसर प्राप्त हुआ है. मां कामाख्या की कृपा से झारखंड निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो यही मेरी कामना है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो

OBC आरक्षण के साथ पहली बार झारखंड में पंचायत चुनाव, तय समय पर चुनाव कराने की झारखंड सरकार की तैयारी






