Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी धर्मपत्नी सह विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन के साथ शुक्रवार को सरायकेला-खरसावां जिला पहुंचे. जहां चांडिल प्रखंड स्थित धातकीडीह में वे अपने मामा गुरु चरण किस्कू के बेटे संतोष कुमार किस्कू संग स्नेहा सोरेन के विवाह पर आयोजित वर-वधू स्वागत समारोह में शामिल हुए.
इस मौके पर सीएम हेमंत सोरेन ने नव दंपति नव दंपति को बधाई देते हुए उनके सुखद एवं खुशहाल दांपत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया. इस अवसर पर गुरु चरण किस्कू और उनके सगे-संबंधी मौजूद रहे. बता दें, इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को यहां उनके आगमन पर सरायकेला खरसावां जिला प्रशासन की ओर से स्वागत और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.
CM ने तस्वीर के साथ साझा किया पोस्ट
बता दें, मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर के साथ पोस्ट साझा किए है जिसमें उन्होंने लिखा है ''चांडिल प्रखंड स्थित धातकीडीह में आदरणीय मामाजी गुरु चरण किस्कू जी के सुपुत्र छोटे भाई संतोष कुमार किस्कू और वधू स्नेहा सोरेन के विवाह के उपलक्ष्य में आयोजित वर-वधू स्वागत समारोह में परिवार के साथ शामिल हुआ. नव दंपति को सुखद एवं खुशहाल दांपत्य जीवन के लिए हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और आशीर्वाद.''






