सोन नदी में नहाने गए थे बच्चे, 8 वर्षीय मोनू की डूबकर चली लगी गई जान
घटना बिहार के अहिल्यापुर की है. कुछ बच्चे एक साथ नदी में नहाने के लिए गए थे, जिसमें से एक के डूब जाने से अफरा-तफरी मच गई. उसके शव का भी पता नहीं चल सका है.

Aurangabad/Bihar (Report By - Nishant Mishra): अहिल्यापुर स्थित सोन नदी में नहाने गए बच्चों के साथ एक दर्दनाक हादसा हो गया. जानकारी के अनुसार पांच बच्चे एक साथ नदी में नहाने गए थे, जिसमें से चार बच्चे सुरक्षित बाहर निकल आए, जबकि एक बच्चा नदी में डूब गया.
डूबने वाले बच्चे की पहचान 8 वर्षीय मोनू कुमार के रूप में हुई है. वह चिंटू कुमार का पुत्र बताया जा रहा है और उसका घर गणेश बीघा, शिव मंदिर के पास स्थित है.
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों द्वारा तुरंत बच्चे की खोजबीन शुरू कर दी गई है. सूचना मिलने पर आसपास के लोग और परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और बच्चे की तलाश में जुटे हुए हैं.
फिलहाल बच्चे का कोई पता नहीं चल सका है. प्रशासन को भी घटना की सूचना दे दी गई है और राहत-बचाव कार्य जारी है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

समस्तीपुर में मोबाइल टावर पर चढ़ा सरफिरा युवक, पत्नी के ससुराल न जाने से था नाराज

इंडो-नेपाल बॉर्डर पर मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 102 किलो का गांजा बरामद







