Sarhasa (Bihar): बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar अपनी 'समृद्धि यात्रा' के तहत हरसा जिला पहुंचे. जहां जनसंवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए जिले को विकास की बड़ी सौगात दी. वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जिले में आगमन को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला, लोग हजारों की संख्या में कार्यक्रम स्थल पर जुटे. बता दें, सहरसा जिला पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने सबसे पहले शहर में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (ROB) का निरीक्षण किया और अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली. इसके बाद वे जनसभा स्थल पहुंचे, जहां लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.
मौके पर कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सहरसा जिले के विकास के लिए 512 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली कुल 125 योजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और कार्यारंभ करने की घोषणा की. बता दें, इन परियोजनाओं से जिले के बुनियादी ढांचे और विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.
शिक्षा क्षेत्र में हुए बदलावों पर CM नीतीश ने डाला प्रकाश डाला
वहीं, सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने कार्यकाल में हुए विकास कार्यों का विस्तार से उल्लेख किया. सीएम ने कहा कि पहले कानून व्यवस्था की स्थिति कमजोर थी और लोग शाम होते ही घरों में सिमट जाते थे, लेकिन अब राज्य में सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ है. मुख्यमंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में हुए बदलावों पर भी प्रकाश डाला. और कहा कि छात्राओं को साइकिल, पोशाक और प्रोत्साहन राशि जैसी योजनाओं के माध्यम से शिक्षा को बढ़ावा दिया गया है, जिससे लड़कियों की पढ़ाई में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है. साथ ही स्कूलों में विषयवार शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है.
CM नीतीश के नेतृत्व में गांव-गांव तक पहुंचा विकास
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बिहार में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि पहले और आज के बिहार में बड़ा बदलाव आया है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य में बिजली, सड़क और बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विस्तार हुआ है तथा गांव-गांव तक विकास पहुंचा है. प्रधानमंत्री Narendra Modi के संकल्पों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के संयुक्त प्रयास से दूर-दराज के इलाके भी विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं. अब बेहतर सड़कों और सुविधाओं के कारण लोग रात में भी सुरक्षित यात्रा कर पा रहे हैं.
रिपोर्ट- इन्द्रदेव






