मुख्यमंत्री Hemant Soren ने झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता स्व. दुर्गा सोरेन को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
झारखंड के अग्रणी नेता और अपने बड़े भाई स्व. दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें याद किया. सीएम ने रांची के लोवाडीह स्थित दुर्गा सोरेन स्मारक स्थल पर पहुंचकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की.

Ranchi News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज, गुरुवार (21 मई 2026) को अपने बड़े भाई, झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता और पूर्व विधायक स्व. दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर उन्हें स्मरण किया, सीएम ने रांची के नामकुम में लोवाडीह स्थित दुर्गा सोरेन स्मारक स्थल पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की.
इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्व. दुर्गा सोरेन के योगदान को याद किया, मौके पर मीडिया को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि स्व. दुर्गा सोरेन ने अलग झारखंड राज्य की लड़ाई और वंचितों के अधिकारों के लिए अपना जीवन समर्पित किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि हर वर्ष की भांति आज हम सभी लोग यहां एकत्रित होकर स्व. दुर्गा सोरेन जी को याद करते है. स्व. दुर्गा सोरेन एक दूरदर्शी, संघर्षील एवं जनभावनाओं से जुड़े हुए नेता थे, उनका जीवन जन कल्याण के प्रति समर्पित रहा.

सीएम ने कहा कि स्व. दुर्गा सोरेन के विचार एवं आदर्श सदैव हम सभी को प्रेरित करते रहेंगे. स्व. दुर्गा सोरेन जैसे मार्गदर्शक और संघर्षील लोगों के शहादत एवं संघर्ष के बदौलत बहुत बड़ी मंजिल मिली, अलग राज्य मिला. बड़े भाई स्व. दुर्गा सोरेन जैसे कर्मठ एवं युवा नेताओं पर हम सभी को गर्व है. स्व. दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर उन्हें शत शत नमन ! मौके पर दुर्गा सोरेन स्मारक स्थित उनकी प्रतिमा पर जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को स्मरण किया.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

"मेलोडी-मेलोनी" से गरमाई राजनीति, झारखंड कांग्रेस ने पीएम मोदी पर बोला हमला

पाकुड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नक्सली बनकर 50 लाख की लेवी मांगने वाले दो बदमाश गिरफ्तार







