डोडा तस्करी के विरुद्ध चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई; ऑटो से 42 लाख डोडा बरामद
पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए धान की बोरियों के नीचे छिपाकर बिहार ले जाए जा रहे 282 किलो डोडा जब्त किया है. जिसकी कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब 42 लाख रुपए आंकी गई है.

Chatra / Jharkhand (Report By- Md. Rizwan): चतरा पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने धान की बोरियों के नीचे छिपाकर बिहार ले जाए जा रहे 282 किलो डोडा जब्त किया है. जिसकी कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब 42 लाख रुपए आंकी गई है.

चतरा पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कुंदा से प्रतापपुर के रास्ते बिहार जा रहे एक मालवाहक ऑटो को बलवादोहर गांव के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया. दिखावे के लिए ऑटो में ऊपर से धान की बोरियां लदी थीं, लेकिन सघन तलाशी के दौरान नीचे से डोडा की 10 बोरियां बरामद हुईं.

सदर एसडीपीओ संदीप सुमन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार तस्कर अजय कुमार साव इस खेप को बिहार के औरंगाबाद ले जाने की फिराक में था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और तस्करी में प्रयुक्त ऑटो को भी जब्त कर लिया गया है. इस सफल छापेमारी से अंतर्राज्यीय तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

हजारीबाग बैंक लूटकांड का खुलासा, 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार, 20 लाख नकदी और 912 ग्राम सोना बरामद

श्री शिवाला सेवा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात







