Bihar Election Update : बांका जिले के अमरपुर विधानसभा क्षेत्र से बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री जयंत राज ने शनिवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया.
नामांकन के दौरान मंत्री जयंत राज के साथ बड़ी संख्या में समर्थक और एनडीए कार्यकर्ता मौजूद रहे.नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में जयंत राज ने कहा कि “बिहार की वर्तमान सरकार ने हर घर को रोजगार दिया है. विपक्ष पूरी तरह बिखर चुका है और जनता अब विकास के साथ है.
इस बार एनडीए के सामने कोई टिकने वाला नहीं है.”अमरपुर में जयंत राज के नामांकन के साथ ही एनडीए कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला है. पूरे क्षेत्र में जदयू और एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में माहौल बनने लगा है.









