डायन होने का आरोप लगाकर महिला, पति और बेटे की बर्बरतापूर्ण पिटाई ! मृत समझकर भागे सभी
बाढ़ जिले में पड़ोसियों ने डायन का आरोप लगाकर एक महिला, उसके पति और बेटे के साथ जमकर पिटाई की. मामले की जानकारी के बाद पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है.

Barh / Bihar (Report By- Ravi Shankar Sharma): बिहार के बाढ़ जिले से अंधविश्वास से जुड़ी एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां डायन-बिसाही के आरोप में पति-पत्नी और उनके बेटे की जमकर पिटाई की गई है. बता दें, यह पूरा मामला जिले के बाढ़ अनुमंडल के भदौर थाना इलाके स्थित लालपुर गांव का है.
बच्ची की तबीयत बिगड़ी तो पड़ोसियों ने...
बताया जा रहा है कि 6 मई की देर शाम पड़ोसियों ने महिला मंजू देवी पर डायन बिसाही का आरोप लगाते हुए उसकी लाठी-डंडे से पिटाई कर दी. जानकारी के अनुसार, पड़ोसी के बच्ची की अचानक तबीयत बिगड़ गई. इसपर उन लोगों ने बच्ची की अस्पताल में इलाज करवाने के बजाय उसका झाड़-फूंक करवाया. इसके बाद मंजू देवी पर आरोप लगाया.
लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से बर्बरता पूर्वक पिटाई
बीमार बच्चे के परिजनों ने मंजू देवी पर आरोप लगाते हुए कहा कि तुम डायन हो, हमारे बच्ची को भूत प्रेत लगा दिया है, जिससे इसकी तबीयत बिगड़ गई है. हमारी बच्ची को तुम मार देगी. इस आरोप के साथ पड़ोस में रहने वाले सभी लोगों ने मंजू देवी उनके पति और बेटे की लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से बर्बरता पूर्वक पिटाई की. और अंत में सभी को मृत समझकर वे वहां से भाग निकले.
इस घटना के बाद सभी इलाज इलाज के लिए बाढ़ अस्पताल पहुंचे. जहां अब उनका इलाज चल रहा है. पीड़िता मंजू देवी ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज करा ली है इसके साथ ही पूरे मामले की जांच-पड़ताल में शुरू कर दी है. पीड़िता मंजू देवी का कहना है कि पड़ोसियों द्वारा बराबर इस तरह के गलत आरोप लगाकर उनकी पिटाई की जाती है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गोड्डा में पुलिस का बड़ा एक्शन : राहगीरों को लूटने वाले शातिर बदमाश गिरफ्तार, लूटी गई बाइक-मोबाइल बरामद

समस्तीपुर में एक युवक की गला रेतकर हत्या ! जांच में जुटि पुलिस







