Ranchi में जीजा-साली ने फांसी लगाकर की आत्महत्या ! मामले की जांच में जुटी पुलिस
रांची में एक सनसनीखेज खबर सामने आई है खबर बुंडू के पगला बाबा के पास की है जहां पेड़ से झूलते हुए जीजा-साली का शव मिला है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है.

Ranchi (Bundu) News: राजधानी रांची में एक युवती और युवक का शव फांसी से झूलता हुआ मिला है. जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है. बता दें, यह मामला बुंडू थाना इलाके स्थित माझीटोली पगला बाबा के पास का है. वहीं, घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दोनों मृतक जीजा और साली है. और दोनों ने पेड़ से झूलता हुआ मिला है. 
स्थानीय लोगों को जैसे ही पता चला कि बुंड़ू के पगला बाबा के पास पेड़ पर एक युवती और युवक फांसी के फंदे में झूल रहे हैं हजारों की संख्या में लोग उन्हें देखने के लिए पहुंचने लगे. इधर, इस घटना की जानकारी जैसे ही बुंडू थाना पुलिस को मिली, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शव को पेड़ से नीचे उतारा और उनके शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा. 
हालांकि, युवक और युवती (दोनों) ने आत्महत्या की हैं या हत्या कर दोनों के शव को पेड़ पर टांग दिया गया है. इसकी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है. फिलहाल पुलिस दोनों बिंदुओं पर मामले की तफ्तीश में जुटी है. और पूरे मामले का पता लगाने की कोशिश कर रही है.
रिपोर्ट- जितेन सार
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

CM हेमंत ने कहा - तपोवन मंदिर हमारी ऐतिहासिक धरोहर, देश- दुनिया के श्रद्धालुओं के लिए बनेगा आकर्षण का केंद्र

गिरिडीह में 21 थाने और ओपी में नए थाना प्रभारियों का हुआ तबादला







