BREAKING: TRE-4 को लेकर बड़ी खबर! आज शाम तक कभी भी जारी हो सकता है विज्ञापन
बिहार शिक्षक भर्ती TRE-4 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बताया कि आज शाम तक 32,388 पदों पर विज्ञापन जारी हो सकता है। STET अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकेंगे और बाद में सीटों की संख्या बढ़ाई जा सकती है।


बिहार में शिक्षक भर्ती TRE-4 का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बताया कि TRE-4 का विज्ञापन आज शाम तक जारी हो सकता है। उन्होंने कहा कि भर्ती को लेकर BPSC की तैयारियां पूरी हैं और वैकेंसी कभी भी जारी की जा सकती है।
पहले 32,388 पदों पर आएगा विज्ञापन
शिक्षा मंत्री के मुताबिक, फिलहाल 32,388 पदों पर TRE-4 का विज्ञापन जारी किया जाएगा। इसके बाद जरूरत के मुताबिक अन्य सीटें भी बढ़ाई जाएंगी। यानी अभ्यर्थियों को अभी पूरी वैकेंसी के लिए और इंतजार नहीं करना पड़ेगा। शुरुआत में 32 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
TRE-4 में STET अभ्यर्थियों को भी आवेदन करने का मौका मिलेगा। मंत्री ने बताया कि STET अभ्यर्थियों को पहले अपनी फॉर्म ID भरनी होगी, इसके बाद वे आवेदन प्रक्रिया में आगे बढ़ सकेंगे। इस जानकारी के सामने आने के बाद STET पास अभ्यर्थियों के बीच भी भर्ती को लेकर उम्मीद बढ़ गई है।
‘किसी भी समय आ सकती है TRE-4 की वैकेंसी’
शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने साफ कहा कि TRE-4 की वैकेंसी किसी भी समय जारी हो सकती है। उन्होंने BPSC की तैयारियों का हवाला देते हुए कहा कि भर्ती प्रक्रिया को लेकर जरूरी तैयारी पूरी कर ली गई है। वहीं, TRE-4 को लेकर लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर मंत्री ने निशाना साधते हुए कहा कि धरना देने वाले लोग अभ्यर्थी नहीं है और सिर्फ अपना चेहरा चमकाना और श्रेय लेना चाहते हैं। अब सबकी नजर BPSC की ओर है। अगर आज विज्ञापन जारी होता है तो लंबे समय से नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे हजारों अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिल सकती है।
(सोर्स - न्यूज़18)

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









