नालंदा में ढाई डिसमिल जमीन के लिए भाइयों में खूनी खेल ! महिला और बच्ची को लाठी-डंडे से पीटा
नालंदा में महज ढाई डिसमिल जमीन को लेकर भाइयों के बीच चल रहे विवाद में महिलाओं के साथ मारपीट की घई. जिसमें एक महिला और एक लड़की घायल हो गई है. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Nalanda / Bihar(Report By- Virendra Kumar): नालंदा जिले के लहेरी थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक खौफनाक तस्वीर सामने आई है, जहां महज ढाई डिसमिल जमीन के लिए सहोदर भाइयों के बीच चल रहा विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया. इस हिंसक झड़प में महिलाओं और एक मासूम बच्ची तक को नहीं बख्शा गया. आरोप है कि लाठी-डंडे से बेरहमी से पीट-पीटकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है.
26 मई को हुई इस सनसनीखेज वारदात का सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर महिला और बच्ची पर हमला कर रहे हैं.
घटना लहेरी थाना क्षेत्र के मेहरपर मोहल्ले की है. बताया जा रहा है कि दोनों सहोदर भाइयों, कृष्ण शर्मा और अजय शर्मा के बीच संपत्ति का बंटवारा पहले ही हो चुका था. लेकिन ढाई डिसमिल जमीन उनकी मां के नाम पर थी. कुछ दिन पहले मां ने यह जमीन छोटे बेटे अजय शर्मा को दान में दे दी.
बस इसी फैसले के बाद परिवार में विवाद शुरू हो गया. बड़े भाई कृष्ण शर्मा का कहना था कि जमीन पर दोनों भाइयों का अधिकार होना चाहिए था. इसी बात को लेकर पिछले छह महीने से दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ था.
पीड़ित परिवार के मुताबिक, 23 मई को भी दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी, जिसकी एफआईआर दर्ज कराई गई थी. लेकिन जमानती धारा होने की वजह से आरोपी थाने से ही छूट गए. आरोप है कि इसके बाद लगातार केस वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा था. और फिर 26 मई को विवाद ने हिंसक रूप ले लिया.
आरोपियों ने अजय शर्मा की पत्नी सोनिया देवी और उनकी बेटी तानिया कुमारी पर लाठी-डंडे से हमला किया. जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं है, घटना के बाद दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. फिलहाल आरोपी और पीड़ित दोनों पक्षों के घरों पर ताला लटका हुआ है.
वहीं पूरे मामले पर जानकारी देते हुए रंजीत कुमार रजक ने बताया कि इस मामले में कुल सात लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले लिया है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. जल्द ही आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

वृद्धाश्रम के आश्रितों पर बेदर्द सिस्टम की मार, बंद हो गई सरकारी मदद, समाजसेवियों के भरोसे बेसहारा बुजुर्ग

बाढ़ के उमानाथ गंगा घाट पर पलटी नाव, हादसे के वक्त सवार थे 14 लोग







