‘वंदे मातरम्’ पर BJP का कांग्रेस को अल्टीमेटम, बेगूसराय में फूंके गए पुतले
‘वंदे मातरम्’ को लेकर जारी विवाद के बीच बेगूसराय में गिरिराज सिंह के नेतृत्व में भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ आक्रोश मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधी और कांग्रेस नेताओं का पुतला दहन किया।


राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगाकर भाजपा के कार्यकरताओ नें बेगूसराय मे कांग्रेस नेता सोनिया गाँधी, राहुल गाँधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खगड़े के खिलाफ ना सिर्फ काली पट्टी बांधकर आक्रोश मार्च निकाला बल्कि कांग्रेस नेताओ का पुतला भी दहन किया।।आज के आक्रोश मार्च का नेतृत्व केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह कर रहे थे।
‘वंदे मातरम्’ को लेकर कांग्रेस पर गिरिराज सिंह का हमला
इस दौरान मिडिया से बात करते हुए गिरिराज सिंह नें कहा की कांग्रेस मुख्यालय मे सोनिया गांधी राहुल गाँधी और खगड़े जी नें बंदे मातरम का अपमान किया। यह अपमान उस बंदे मातरम का है जो हमारे राष्ट्र के स्वाभिमान का प्रतिक है जिसके लिए हमारे पूर्वजो नें अपना शहादत दी। लेकिन आज देश का दुर्भाग्य है की ये लोग देश के हित मे नहीं बल्कि देश के विरोध मे काम करते है। जिसके बिरोध मे आज भारतीय जनता पार्टी देश के हर जिला मे इसका विरोध करने सड़को पर काली पट्टी बांधकर सड़को पर उतरे है।।गिरिराज सिंह नें आगे कहा की कांग्रेस पार्टी प्रधानमंत्री मोदी को गाली देते देते अब भारत को बदनाम करने लगे है। वही वंदेमातरम् को गाली देने का काम कर रहे है। भाजपा इसको कतई बर्दाश्त नहीं करेंगी यही चेतावनी दे रहे है।
दिल्ली के वीडियो को लेकर शुरू हुआ विवाद
15 अगस्त को दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान वंदे मातरम् का गायन हो रहा था। इसी दौरान सामने आए वीडियो को लेकर बीजेपी ने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने पूरे वंदे मातरम् के गायन पर आपत्ति/असहजता जताई और उसे रोकने का इशारा किया। बीजेपी ने इसे राष्ट्रगीत का अपमान बताते हुए कांग्रेस से माफी मांगने की मांग की है।
(बेगूसराय से बबलू की रिपोर्ट)

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

‘राष्ट्रीय सम्मान का अपमान’ का आरोप, सहरसा में कांग्रेस के खिलाफ BJP का बड़ा प्रदर्शन

Income Tax-GST अफसर बनकर कारोबारी को लूटा, 40.50 लाख लूट में 3 गिरफ्तार







