गिरिडीह के मधुबन में भाजपा के दो दिवसीय ग्रामीण प्रशिक्षण अभियान कार्यक्रम की शुरुआत
केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि भाजपा सिर्फ राष्ट्रवाद के मुद्दे पर राजनीति करती है. आवश्यकता पड़ी तो हेमंत सरकार के खिलाफ भी मोर्चा खोला जाएगा.

Giridih, Jharkhand: जैन समाज के सर्वोच्च तीर्थस्थल सम्मेद शिखर गिरिडीह के मधुबन में भाजपा ग्रामीण का दो दिवसीय प्रशिक्षण अभियान की शुरुआत हुई. इस दौरान प्रशिक्षण अभियान का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, बगोदर विधायक नागेंद्र महतो, भाजपा नेता विकास प्रीतम और ग्रामीण जिला अध्यक्ष महेंद्र वर्मा ने दीप जलाकर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तस्वीरों पर माल्यार्पण कर किया.
इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा के करोड़ों अनुशासित कार्यकर्ताओं के कारण पार्टी ने आज मुकाम हासिल किया. भाजपा सिर्फ राष्ट्रवाद के मुद्दे पर राजनीति करती है और निश्चित तौर पर जब राज्य में हेमंत सरकार के खिलाफ आंदोलन की जरूरत पड़ेगी, तब यही कार्यकर्ता अनुशासन में रहकर हेमंत सरकार के खिलाफ आंदोलन के लिए तैयार रहेंगे. इस दौरान प्रशिक्षण को पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी समेत कई वक्ताओं ने संबोधित किया.
(गिरिडीह से मनोज कुमार पिंटू की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

जमशेदपुर पुलिस को बड़ी सफलता: 15 लाख के जेवर के साथ चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया शातिर चोर

गुमला में मवेशी को बचाने के दौरान अनियंत्रित होकर पलटी कार, युवक की इलाज के दौरान मौत







