बंगाल चुनाव में BJP की ऐतिहासिक जीत, गिरिडीह में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर की आतिशबाजियां
आज पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए. जिसमें से तीन राज्यों में बीजेपी ने जीत दर्ज की है. जिसका जश्न गिरिडीह के भी भाजपा कार्यकर्ता जमकर मना रहे हैं और एक-दूसरे को झालमुड़ी खिला रहे हैं.

Giridih, Jharkhand: बंगाल, असम और पुडुचेरी में एनडीए को मिली प्रचंड जीत के बाद बीजेपी मुख्यालयों में जीत का जश्न मनाया जा रहा है. झारखंड में भी विभिन्न जिलों में बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच खुसी की लहर दौड़ पड़ी है. कहीं मिठाइयां बांटी जा रही हैं तो कहीं कार्यकर्ताओं की टोली एक-दूसरे को झालमुड़ी खिलाकर जीत का जश्न मना रहे हैं.
गिरिडीह में महानगर अध्यक्ष रंजीत राय के नेतृत्व में विजय जुलूस निकला गया. इस दौरान विजय जुलूस में भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा. गुलाल लगाकर जीत की बधाई दे रहे हैं. कार्यकर्ताओं में सबसे अधिक उत्साह बंगाल में मिली प्रचंड जीत का दिखने को मिल रहा है.
झंडा मैदान से निकल कर विजय जुलूस शहर के कई हिस्सों से गुजरा, तो कहीं आतिशबाजी का दौर चला. इस दौरान जमकर मिठाई बांटी गई, विजय जुलूस टावर चौक के बाद पद्म चौक और मुस्लिम बाजार होते हुए बड़ा चौक पहुंची, जहां जमकर आतिशबाजी की गई.
नेता और कार्यकर्ता इस दौरान जमकर झूमे और एक दूसरे को बधाई दी. विजय जुलूस में संदीप डंगाइच, दिलीप वर्मा, सुरेश साहू, विनीता कुमारी, अरविंद बरनवाल, रंजीत बरनवाल, दिनेश यादव, चुन्नुकांत, हरमिंदर सिंह बग्गा, मुकेश जालान, सुनीत सिंह, संजीत सिंह पप्पू, रितेश सिन्हा, मनोज संघाई, विवेश जलान समेत कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए.
Report By - Manoj Kumar Pintu
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Panihati में जीत की कगार पर RG Kar पीड़िता की मां, 20 हजार से अधिक वोटों से TMC उम्मीदवार को पछाड़ा

Assam Election Result: असम में खाता तक नहीं खोल पाई हेमंत की JMM, BJP प्रचंड बहुमत की ओर अग्रसर







