महिला आरक्षण के नाम पर सड़क पर राजनीतिक ड्रामा कर रही है भाजपा: शिल्पी नेहा तिर्की
रांची:झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस ने महिला आरक्षण को जल्द से जल्द लागू करने की मांग की है। महिला कांग्रेस ने केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। राज्य की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा है कि भाजपा सड़कों पर राजनीतिक ड्रामेबाजी कर रही है।

महिला आरक्षण विधेयक के पूरे प्रकरण के लिए महिला कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बेस्ट ड्रामा ऑफ द ईयर का अवार्ड देती है।
भाजपा द्वारा भ्रम फैलाया जा रहा है।इस मुद्दे पर कांग्रेस भवन में संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें महिला कांग्रेस द्वारा पोस्टकार्ड जारी कर 2023 में पारित महिला आरक्षण विधेयक को लागू करने साथ ही साथ इसमें ओबीसी महिलाओं के लिए भी आरक्षण का प्रावधान करने की मांग की गई।
इस अवसर पर पशुपालन मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि जब महिला आरक्षण विधेयक 2023 में पारित हो चुका है तब विशेष सत्र में कौन सा बिल लाया गया था।दरअसल महिला आरक्षण संशोधन विधेयक के नाम पर परिसीमन का बिल पारित करने की मंशा भाजपा की थी। 3 साल पहले पारित कानून का गजट नोटिफाई नहीं किया गया। 2023 में पारित विधेयक में केंद्र ने नई जनगणना और परिसीमन के बाद विधेयक लागू करने की बात कही थी। अब 2011 की जनगणना की जरूरत क्यों पड़ रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा जातिगत जनगणना कराकर महिलाओं को उनका अधिकार नहीं देना चाहती।अगर मंशा साफ है तो अविलंब 2023 में पारित विधेयक के आधार पर महिलाओं को उनका हक दे।
महिला कांग्रेस अध्यक्ष रमा खलखो ने कहा कि महिला आरक्षण के संदर्भ में भाजपा द्वारा भ्रम फैलाये जा रहे हैं। भ्रम के खिलाफ महिला कांग्रेस देशभर में अभियान चलाएगी। महिला आरक्षण विधायक पर भाजपा द्वारा बोले जाने वाले झूठ के खिलाफ 10 लाख पोस्टकार्ड प्रधानमंत्री को भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रमंडलवार महिला नेत्री संवाददाता सम्मेलन करके इस भ्रम के संबंध में जनता को बतायेंगी।
इस क्रम में उत्तरी छोटा नागपुर प्रमंडल में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव गुंजन सिंह कोल्हान प्रमंडल, दयामणि बारला पलामू प्रमंडल,राष्ट्रीय सचिव अंबा प्रसाद संथाल परगना, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी अनुपमा सिंह विभिन्न तिथियों में संवाददाता सम्मेलन करेंगी।इसके साथ ही 6 मई को लोक भवन के समक्ष प्रदेश महिला कांग्रेस के द्वारा विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव अंबा प्रसाद ने कहा कि मोदीजी प्रधानमंत्री पद का इस्तेमाल भ्रम फैलाने में कर रहे हैं।संविधान में प्रावधान है कि जो संशोधन होता है। वह कानून बनता है और संविधान बताता है कि 2023 में पारित आरक्षण विधेयक कानून बन गया है।भाजपा बताए कि क्या 2023 का कानून रद्द हुआ है।संविधान की धारा 330 ए में सब साफ हो जाता है कि भाजपा कैसे भ्रम फैला रही है। भाजपा राजनीतिक ड्रामा कर रही है। परिसीमन लागू करने के लिए विशेष सत्र में संशोधन बिल लाना बहाना था। विशेष सत्र सिर्फ पांच राज्यों का चुनाव प्रभावित करने के लिए था।
महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव गुंजन सिंह ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों का हनन करने और भाजपा के राज्य में महिलाओं पर बढ़े अत्याचार ने भाजपा के चाल चरित्र और चेहरे को उजागर कर दिया है।अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा और एजेंडे को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी महिलाओं का सहारा ले रहे हैं।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बाइक सवार तीन युवकों पर गिरा विशालकाय पेड़, एक की मौत, दो की हालत गंभीर

एग्जिट पोल है महज आईवॉस, असम और बंगाल में रहेगा कांग्रेस का बेहतर प्रदर्शन







