तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो साथी बाल-बाल बचे
अरवल में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारी है जिससे एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है, घटना के बाद मौके पर लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

Arwal / Bihar (Report By- Nishant Mishra): बिहार के अरवल में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है जिसकी चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई है. इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है. बता दें, यह हादसा मेहंदिया थाना क्षेत्र के नहर रोड स्थित प्रसाद बीघा गांव के पास का है जहां गुरुवार को तेज रफ्तार एक पिकअप ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारी. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई.
मृतक की पहचान बख्तरी गांव निवासी कन्हाई कुमार (30 वर्ष) पिता- राजेंद्र यादव के रुप में की गई है. बताया जा रहा है कि कन्हाई कुमार अपने दो अन्य साथियों के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर दाउदनगर की ओर जा रहे थे. इसी दौरान मेहंदिया की तरफ से आ रही एक अनियंत्रित पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी. टक्कर इतनी भीषण थी कि कन्हाई कुमार ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. जबकि दो अन्य दोस्तों की जान बच गई. वहीं, घटना के बाद पिकअप चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया.

हादसा के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही. सूचना मिलते ही मेहंदिया थाना अध्यक्ष चंदन कुमार झा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया और सड़क जाम हटवाया. पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. महेंदीय थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार पिकअप वाहन की पहचान कर ली गई है फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मोतिहारी में करोड़ों के गांजा रैकेट पर पुलिस का बड़ा वार, लग्जरी कार से 22 पैकेट गांजा किया बरामद

औरंगाबाद एनएच-139 पर स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, मौके पर दो युवक की मौत







