बिहार पुलिस कर सकती है खान सर को गिरफ्तार: आर्म्स एक्ट और अटेंप्ट टू मर्डर के तहत FIR दर्ज
2 जून की रात हुए हमले के बाद एक फायरिंग की वीडियो सामने आई है. जिसमें खान सर के दो बॉडीगार्ड्स को गिरफ्तार कर लिया गया है. अब खान सर इस केस में खुद उलझते नजर आ रहे हैं.

Khan Sir FIR: बिहार के फेमस शिक्षक खान सर की कोचिंग में हुए हमले में एक नया मोड़ सामने आया है. जिसके बाद अब फैसल खान उर्फ खान सर भी विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं. जानकारी के अनुसार पुलिस खान सर से जुड़े कई स्थानों पर छापेमारी कर रही है, जिसके बाद संभवत: उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. बताते चलें कि मामला 2 जून की रात का है, जब कुछ अराजक तत्वों ने पटना के मुसल्लहपुर हाट पर स्थित कोचिंग सेंटर के बाहर तोड़फोड़ कर दी थी और कथित तौर पर कई राउंड फायरिंग भी की गई थी. जिसकी सबसे पहले मीडिया से बातचीत के दौरान जानकारी खान सर ने ही साझा की थी. फिर बाद में वे अपने बयान से पलट भी गए थे. बाद में इसी पर पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने बात बदलते हुए फायरिंग का जिक्र भी नहीं किया.
गिरफ्तार हो सकते हैं खान सर
2 जून को हुई तोड़फोड़ और खान सर के गार्ड पर हुए हमले की वीडियो तेजी से वायरल हुई थी. जिसमें कुछ अज्ञात लोगों के द्वारा उसपर बेरहमी से मारपीट करते देखा जा सकता था. इस वीडियो और खान सर के बयान पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ज्ञान बिंदू के संचालक रौशन आनंद को गिरफ्तार कर लिया था. इसी मामले से जुड़ा एक और वीडियो अब प्रकाश में आ गया है. जिसमें दो युवक खान सर की कोचिंग के बाहर खड़े राइफल से फायरिंग करते देखे जा सकते हैं. आरोप यह भी लगाया जा रहा है कि फायरिंग करने वाले दोनों युवकों का संबंध सीधा खान सर के साथ है और वे उनके ही बॉडीगार्ड हैं.
खान सर के खिलाफ FIR दर्ज
फायरिंग की वीडियो सामने आने के बाद कदमकुआं थाने में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. खान सर को नामजद आरोपी बताते हुए पुलिस ने खुद अपने लिखित बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है. जिसके बाद खान सर की गिरफ्तारी के लिए कई ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. साथ ही फायरिंग की वीडियो के आधार पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और खान सर के दोनों बॉडीगार्ड्स को गिरफ्तार कर लिया है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गांधी मैदान में जिला प्रशासन और SBI के बीच मैत्री मैच, जिला प्रशासन की टीम रही विजेता

वैशाली में अनोखी प्रेम कहानी: मौसी बनी भतीजे की दुल्हन, पिता का साढ़ू बन बैठा बेटा







