रांची में अल्ट्रासाउंड सेंटरों को लेकर बड़ा अपडेट, प्रशासन ने लिया अहम फैसला
अल्ट्रासाउंड सेंटरों की निगरानी और PC & PNDT एक्ट के तहत नियमों के पालन को लेकर शनिवार को समाहरणालय में जिला सलाहकार समिति (PC & PNDT) की बैठक हुई।
Ranchi: अल्ट्रासाउंड सेंटरों की निगरानी और PC & PNDT एक्ट के तहत नियमों के पालन को लेकर शनिवार को समाहरणालय में जिला सलाहकार समिति (PC & PNDT) की बैठक हुई। जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त और समिति के अध्यक्ष मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में अल्ट्रासाउंड सेंटरों के निबंधन, रिन्यूअल, मशीन की एंट्री, डॉक्टरों की ज्वाइनिंग और मशीन खरीदने या शिफ्ट करने से जुड़े मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई।
13 सेंटरों को नया निबंधन, 3 का रिन्यूअल
बैठक में अल्ट्रासाउंड सेंटर के निबंधन और रिन्यूअल के लिए मिले आवेदनों पर समिति ने विचार किया। जांच और चर्चा के बाद 13 अल्ट्रासाउंड सेंटरों के निबंधन और 3 सेंटरों के रिन्यूअल को मंजूरी दी गई।
इसके अलावा संस्थानों की मशीनों की फॉर्म-B में एंट्री और संबंधित प्रमाणपत्रों की जांच के बाद चिकित्सकों की ज्वाइनिंग को भी समिति ने मंजूरी दी।
डॉक्टरों की ज्वाइनिंग की जानकारी पोर्टल पर होगी अपलोड
चिकित्सकों की ज्वाइनिंग को लेकर समिति ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि डॉक्टरों से जुड़ी पूरी जानकारी गरिमा पोर्टल पर अपलोड की जाए। बैठक में दस्तावेजों और प्रमाणपत्रों की जांच के बाद ही चिकित्सकों की ज्वाइनिंग को अनुमोदन देने पर जोर दिया गया।
अब सेंटरों पर रहेगी नियमित नजर
बैठक में अल्ट्रासाउंड सेंटरों के निरीक्षण को लेकर भी जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए गए। समिति ने कहा कि विभिन्न सेंटरों का निश्चित समय अंतराल पर निरीक्षण किया जाए, ताकि नियमों के पालन की लगातार निगरानी हो सके।
साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले सेंटरों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। प्रशासन की ओर से साफ किया गया कि PC & PNDT से जुड़े नियमों के पालन में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में उप विकास आयुक्त संजय कुमार भगत, प्रशिक्षु IAS आस्था शरण, सिविल सर्जन डॉ. अमरेंद्र प्रसाद, समिति के सदस्य और PC & PNDT को-ऑर्डिनेटर मौजूद रहे।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रांची में पुलिस क्वार्टर का ताला तोड़कर उड़ाये थे पंखे और तार, रबाडा गैंग के दो चोर दबोचे गए

कोडरमा पहुंचे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, व्यवहार न्यायालय का किया निरीक्षण, वकीलों की सुनीं समस्याएं







