मोतिहारी जहरीली शराबकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, UP से जहर भेजने वाला सप्लायर अरेस्ट
मोतिहारी जिले में जहरीली शराब से अब तक 10 लोगों की जान जा चुकी है जबकि कई लोगों की हालत अब भी गंभीर है जिनका इलाज अस्पतालों में चल रहा है. इस बीच अब मोतिहारी पुलिस ने अवैध और जहरीली शराबकांड मामले में कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है.

Motihari (Bihar): बिहार में पूर्णरूप से शराबबंदी कानून लागू है लेकिन इसके बावजूद शराब तस्करों द्वारा नए-नए हथकंडे अपनाकर अवैध शराब के कारोबार को धड़ल्ले से चलाया जा रहा है बिहार के मोतिहारी जिले में पिछले कुछ दिनों से जहरीली शराबकांड काफी सुर्खियों में हैं जहरीली शराब से अब तक 10 लोगों की जान जा चुकी है जबकि कई लोगों की हालत अब भी गंभीर है जिनका इलाज अस्पतालों में चल रहा है. इस बीच अब मोतिहारी पुलिस ने अवैध और जहरीली शराबकांड मामले में कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है.
जहरीली शराबकांड के मास्टमाइंड और फैक्ट्री का मालिक अरेस्ट
बता दें, मोतिहारी पुलिस के SIT ने मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए जहरीली शराबकांड के मास्टमाइंड और सप्लायर लवकुश यादव को दबोच लिया है. इसपर आरोप है कि वह यूपी के गाजियाबाद से जहरीली स्प्रिट मंगाता और उसे सप्लाई करता था.
मामले में पुलिस ने एक अन्य व्यक्ति सतीश चौधरी को भी गिरफ्तार किया है. सतीश यूपी के बस्ती जिले का रहने वाला है जो एसएस केमिकल फैक्टी का मालिक है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जहरीली स्प्रिट की खेप एसएस केमिकल फैक्टी से ही सप्लाई की गई थी. इसी जहरीले स्प्रिट को पीने के बाद मोतिहारी के 10 लोगों ने अपनी जान गंवाई हैं.
पुलिस के मुताबिक, लवकुश यादव ने गाजियाबाद से जहरीली स्प्रिट मंगाने के बाद उसे कन्हैया यादव और सुनील शाह को सप्लाई किया था. जिसे शराब में मिलाया गया था. इसी जहरीली शराब को पीने के बाद जिले के 10 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी. और कई अन्य लोग बीमार हो गए. जो अब भी जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं.
दरअसल, आपको बता दें, जहरीली शराबकांड मामले की गंभीरता को देखते हुए मोतिहारी पुलिस द्वारा विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया. जिसके बाद टीम लगातार मामले में दिल्ली और यूपी सहित कई ठिकानों पर छापेमारी करती रही. मामले में कार्रवाई के लिए 4 टीमों को लगाया गया, जो जहरीली स्प्रिट की सप्लाई चेन से जुड़े कंपनियों और लोगों की लगातार जांच करती रही. और इस दौरान एसआईटी की टीम ने बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए जहरीली शराबकांड के मास्टरमाइंस और जहरीली स्प्रिट सप्लाई करने वाले फैक्ट्री के मालिक को दबोचा है.
रिपोर्ट- प्रतिक सिंह
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

ज्ञान भारती मिशन के तहत पौराणिक कथा एवं पांडुलिपियों की संरक्षण अभियान की शुरुआत

Ranchi में फर्जी सेना अधिकारी गिरफ्तार: भर्ती के नाम पर कर चुका है 70 लाख ठगी







