पाकुड़ में सनसनीखेज हत्याकांड का बड़ा खुलासा: SIT की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक और आरोपी गिरफ्तार
बीते मार्च महीने की 4 तारीख को मेघनाथ सरकार की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. जिस हत्याकांड के सिलसिले में पुलिस ने बड़ी सफलता प्राप्त की है.

Jharkhand (Pakur): नगर थाना क्षेत्र के तलवाड़ंगा गांव में हुए चर्चित हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. 4 मार्च 2026 को हुए इस निर्मम हत्या कांड में आरोपी देवराज सरकार द्वारा मेघनाथ सरकार की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी.
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष जांच टीम का गठन किया गया. टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.
डीएसपी अजय आर्यन ने बताया कि लगातार छापेमारी और खुफिया इनपुट के आधार पर 18 अप्रैल को SIT ने एक और आरोपी जेनी सरकार को दबोच लिया. गिरफ्तारी के साथ ही घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है.
गिरफ्तार आरोपी पहले से ही कई गंभीर मामलों में शामिल रहा है. उसके खिलाफ BNS और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज हैं, जो उसके आपराधिक नेटवर्क की गहराई को दर्शाते हैं.
रिपोर्ट: नंद किशोर मंडल
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

IPS गौरव गोस्वामी ने लिया रांची के ग्रामीण एसपी रूप में पदभार..ग्रामीण क्षेत्रों में अपराधी नियंत्रण और महिला सुरक्षा प्राथमिकता... पतरातू के एसडीपीओ रहे गौरव गोस्वामी

गुमला के बसिया में सड़ीगली अवस्था में मिला शव, 12 दिन से लापता था युवक, इलाके में सनसनी







