राजधानी रांची में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन
राजधानी में नशे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सुखदेव नगर थाना और कोतवाली थाना क्षेत्र से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लगभग 4 केजी गांजा और 49 हजार रूपए भी बरामद किया है।

Ranchi/Jharkhand:राजधानी में नशे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई कोतवाली थाना और सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में संयुक्त रूप से की गई।
पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 4 किलो गांजा और 49 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। जांच में सामने आया है कि आरोपी ग्रामीण इलाकों से गांजा खरीदकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में उसकी सप्लाई करते थे।
गिरफ्तार आरोपियों में जनार्दन दास को मुख्य सप्लायर बताया जा रहा है। उसके अलावा पंकज कुमार, प्रकाश सिंह और रवि वर्मा को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, यह गिरोह लंबे समय से इस अवैध कारोबार में सक्रिय था। और शहर में नशे के प्रसार में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

₹26.5 करोड़ से अधिक की हुई अनियमितता, NHM ने रांची सिविल सर्जन को किया शो कॉज

MP: 2 नकली किन्नरों को ग्रामीणों ने पकड़ा, असली किन्नरों ने उतरवाये कपड़े...चप्पलों से की जमकर धुनाई







