नालंदा में बाल श्रम के खिलाफ बड़ा अभियान, अधिकारियों ने बाल श्रम रोकने की दिलाई शपथ
नालंदा के बिहारशरीफ में स्थित श्रम अधीक्षक कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसका उद्देश्य बाल श्रम उन्मूलन के प्रति जागरूकता फैलाना था.

Nalanda, Bihar: विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर बिहारशरीफ स्थित श्रम अधीक्षक कार्यालय में श्रम विभाग एवं आइडिया संस्था के संयुक्त तत्वावधान में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य बाल श्रम उन्मूलन के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए सामूहिक प्रयासों को मजबूत बनाना था.
कार्यक्रम का उद्घाटन नालंदा श्रम अधीक्षक अश्वनी कुमार, आइडिया संस्था की निदेशक रागिनी कुमारी एवं अन्य अधिकारियों द्वारा किया गया. इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बाल श्रम एक सामाजिक अभिशाप है, जो बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य को प्रभावित करता है. उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा और सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार है तथा बाल श्रम समाप्त करने के लिए समाज के सभी वर्गों को आगे आना होगा.
कार्यक्रम के दौरान बाल श्रम निषेध से संबंधित कानूनों, सरकारी योजनाओं और बच्चों के अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी गई. लोगों से अपील की गई कि यदि कहीं भी बाल श्रम होता दिखाई दे तो इसकी सूचना संबंधित विभाग को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके.
कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात फेरी से हुई, जिसके माध्यम से आम लोगों को बाल श्रम के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया. इसके बाद अधिकारियों ने संयुक्त रूप से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
इस मौके पर नियोजन पदाधिकारी मो. अकिफ, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी चंडी प्रिंस कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सुमन कुमार, पूर्व एमएलसी राजकुमार सिंह, बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष पुष्पा पांडे, धरजंय कुमार, आइडिया संस्था की निदेशक रागिनी कुमारी, मंटू कुमार, उज्ज्वल कुमार गंगोत्री समेत बड़ी संख्या में विभागीय पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे.
अंत में उपस्थित सभी लोगों ने बाल श्रम मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया और बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया.
(नालंदा से वीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

सहरसा में सूने घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, LED TV समेत कई सामान ले उड़े चोर

नालंदा: शराब तस्करों पर पुलिस का बड़ा वार, 80 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार







