मांडर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आर्म्स एक्ट मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार
मांडर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में दर्ज मामले के फरार प्राथमिकी अभियुक्त संतु उरांव उर्फ मुन्ना उरांव को गिरफ्तार किया है।


Ranchi: मांडर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में दर्ज मामले के फरार प्राथमिकी अभियुक्त संतु उरांव उर्फ मुन्ना उरांव को गिरफ्तार किया है। 26 वर्षीय आरोपी टांगरबसली का रहने वाला बताया गया है।
पुलिस के अनुसार, संतु उरांव के खिलाफ मांडर थाना कांड संख्या 168/2023, दिनांक 4 अक्टूबर 2023 को मामला दर्ज किया गया था। उसके खिलाफ धारा 399, 402 भादवि और 25(1-बी)ए, 26, 35 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज है।
गांव में छिपे होने की मिली थी सूचना
मामला दर्ज होने के बाद से ही संतु उरांव फरार चल रहा था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वह अपने गांव में मौजूद है। सूचना के आधार पर मांडर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

कानून सबके लिए बराबर!, महिला थाना प्रभारी फिरदौस नाज और SI टीपू अंसारी को चतरा SP ने किया सस्पेंड

हेमंत कैबिनेट के 50 बड़े फैसले!, मेडिकल कॉलेजों का कायाकल्प, 100 नए CM स्कूल ऑफ एक्सीलेंस और 606 थानों में लगेंगे CCTV







