जमशेदपुर पुलिस की अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री पर बड़ी कार्रवाई, 3 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
पुलिस को तलाशी के दौरान युवक के पास से तकरीबन 3 किलो 71 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है. जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रूपए बताई जा रही है.

Jharkhand (Jamshedpur): जमशेदपुर पुलिस ने शहर में चल रहे अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री पर एक बड़ी करवाई की है. पुलिस ने तीन किलो से ऊपर गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.

मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी कुमार शिवाशिश ने बताया की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, कि एक व्यक्ति जो परसुडीह थाना क्षेत्र का निवासी है, वो सिदगोड़ा इलाके के बारिडीह में संदिग्ध रूप से घूम रहा है.
इसपर पुलिस ने तत्परता दिखाई और व्यक्ति को पकड़ने के लिए बारिडीह गोलचक्कर पहुंची. पुलिस को देख व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ लिया.
तलाशी के दौरान उसके पास से तकरीबन 3 किलो 71 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है. जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रूपए बताई जा रही है. बताया गया कि गिरफ्त में आए व्यक्ति का नाम पिंकू कर्मकार है.
झारखंड में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त
झारखंड में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री की वर्तमान स्थिति काफी चुनौतीपूर्ण है, लेकिन पुलिस और प्रशासन इस पर नियंत्रण के लिए लगातार सक्रिय हैं. राज्य में विशेष रूप से ब्राउन शुगर, अफीम और डोडा (पोस्त का चूरा) की तस्करी में तेजी देखी गई है.
सरकार द्वारा रोक लगाए जाने की दिशा में उठाए गए कदम
झारखंड सरकार ने अवैध मादक पदार्थों पर लगाम लगाने के लिए बहुआयामी रणनीति अपनाई है, जिसमें पुलिस द्वारा अफीम की खेती को नष्ट करने, तस्करों की संपत्ति जब्त करने और जेलों में 4G जैमर लगाने जैसे सख्त कदम शामिल हैं. प्रशासन ने NCORD तंत्र और विशेष टास्क फोर्स (ANTF) के जरिए निगरानी बढ़ा दी है, जबकि कानूनी मोर्चे पर हाईकोर्ट के निर्देशानुसार नई SOP लागू की गई है. साथ ही, युवाओं को बचाने के लिए 'नशा मुक्त भारत अभियान' और 'DAWN' जैसे जागरूकता कार्यक्रमों के साथ-साथ जिलों में पुनर्वास केंद्रों का विस्तार किया जा रहा है ताकि मांग और आपूर्ति दोनों को नियंत्रित किया जा सके.
रिपोर्ट: बिनोद केसरी
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

किसी भी समय हो सकता है सारंडा की जंग का अंत,झारखंड में बचे है महज इतने नक्सली

महिला आरक्षण के नाम पर भारतीय जनता पार्टी महिलाओं को ठगने का कर रही है काम:कांग्रेस







