मोतिहारी में स्प्रिट माफिया पर बड़ा एक्शन, 200 लीटर जहरीली स्प्रिट बरामद, 5 गिरफ्तार
मोतिहारी में पुलिस ने स्प्रिट माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही इनके पास से पुलिस ने 200 लीटर संदिग्ध जहरीली स्प्रिट बरामद की है.

Motihari / Bihar (Report By- Pratik Singh): मोतिहारी में पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर स्प्रिट माफिया के खिलाफ एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की गई है. मामला जिले के मेहसी थाना क्षेत्र के ग्राम अमवा कंकट्टी का है जहां पुलिस की टीम ने छापेमारी के दौरान मोतीपुर थाना क्षेत्र से आ रही एक बोलेरो को रोका और उससे करीब 200 लीटर संदिग्ध जहरीली स्प्रिट बरामद की.
जानकारी के अनुसार, पुलिस ने मौके से कुल 10 बाल्टियों में भरी स्प्रिट जैसे पदार्थ को जब्त किया है. इसके साथ ही इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मोतीपुर थाना क्षेत्र समेत अन्य इलाकों से कुल 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है.
पुलिस के मुताबिक, इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. साथ ही जब्त स्प्रिट की जांच कराई जा रही है और पूरे नेटवर्क को खंगालने की प्रक्रिया जारी है. एसपी के निर्देश पर जिले में अवैध शराब और स्प्रिट कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार तेज किया जा रहा है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मधेपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 130 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ शराब तस्कर गिरफ्तार

बेगुसराय में बार बालाओं के साथ सरकारी स्कूल के हेडमास्टर ने लगाए ठुमके, सोशल मीडिया में Video वायरल







