लखीसराय में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई ! 3 महिला सहित 19 लोग गिरफ्तार
लखीसराय में उत्पाद विभाग टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन महिला सहित 19 लोगों को गिरफ्तार किया है.

Lakhisarai/Bihar (Report By- Gopal Prasad Arya): बिहार में पूर्ण शराबबंदी है लेकिन इसके बावजूद नए-नए हथकंडे अपनाकर शराब तस्करों और कारोबारियों द्वारा छिप-छिपकर अवैध शराब के कारोबार को संचालित किया जा रहा है. जिससे न तो शराब पीने वालों की और न ही बेचने वालों की संख्या में कमी आ रही है.
हालांकि इस बीच अवैध शराब तस्करों और कारोबारियों के खिलाफ लखीसराय उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सफलता हासिल की है. बता दें, लखीसराय उत्पाद अधिकारी विभा कुमारी के आदेश पर जिले के कई जगहों पर उत्पाद विभाग की टीम द्वारा विरुद्ध सर्च अभियान चलाया गया. इस दौरान टीम ने अवैध शराब कारोबार में संलिप्त 19 लोगों को गिरफ्तार किया है.
वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए उत्पाद प्रभारी निर्मल कुमार ने बताया कि टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए 3 महिला को शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया गया है. इस दौरान 47,500 लीटर महुआ शराब भी बरामद किया गया है. इसके साथ ही टीम ने दर्जनों गांव में छापेमारी करते हुए शराब पीने के जुर्म में कुल 16 लोगों को गिरफ्तार किया हैं.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

झारखंड पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा है जारी, कुख्यात अपराधी सत्यम के बाद जानिए अब किसकी है बारी

कटिहार जिले के शहरी क्षेत्र में अतिक्रमणकारियों पर चला नगर प्रशासन का बुलडोजर







