Bhooth Bangla Teaser Review: अक्षय कुमार की भूल भुलैया मूवी तो याद होगी आपको! फिल्म निर्देशक प्रियदर्शन द्वारा अक्षय कुमार पर फिल्माई गई इस फिल्म ने बेजोड़ सुर्खियां बटोरी थी. इन्होंने इस साल फिर से साथ मिलकर दर्शकों को हंसाने की पूरी तैयारी कर ली है.
इनकी भूत बंगला नामक एक फिल्म आने वाली है, जो एक डरावनी लेकिन मजेदार कहानी पर आधारित है, टीजर में हमें कई डरावनी घटनाओं की झलक दिखती है.
फिल्म की कहानी की झलक
टीजर की शुरुआत एक डरावनी और रहस्यमयी हवेली के दृश्य से होती है. गांव मंगलपुर में एक चेतावनी दी जाती है कि यहां कोई शादी नहीं करता, क्योंकि एक खतरनाक आत्मा “वसुधर” के आने का डर रहता है. इसी बीच शादी की तैयारियां चलती दिखाई देती हैं और हवेली में अजीब-अजीब घटनाएं शुरू हो जाती हैं.
इस दौरान परेश रावल, राजपाल यादव और अक्षय कुमार अपने मज़ेदार डायलॉग्स से हमें हंसाते हैं, भूतिया घटनाएं डर और रोमांच का माहौल है. टीज़र से साफ है कि फिल्म में हॉरर के साथ कॉमेडी का भी तड़का देखने को मिलेगा.
भूत बंगला में अक्षय कुमार के साथ कई जाने-माने कलाकार नज़र आएंगे, जैसे: तब्बू, वामिका गब्बी, जिशु सेनगुप्ता, मनोज जोशी, मिथिला पालकर और राजेश शर्मा.
इसके अलावा अनुभवी अभिनेता असरानी भी फिल्म में दिखाई देंगे. खास बात यह है कि यह असरानी की आख़िरी फिल्म होगी, क्योंकि उनका 20 अक्टूबर 2025 को 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया था.
फिल्म का निर्माण बालाजी मोशन पिक्चर्स द्वारा किया गया है, जिसमें निर्माता के रूप में एकता कपूर, शोभा कपूर और अक्षय कुमार शामिल हैं.










