मंडल कारा आरा का भोजपुर DM-SP SDM SDPO-1 और अन्य वरीय पदाधिकारियों ने किया संयुक्त निरीक्षण
मंडल कारा आरा का भोजपुर DM-SP SDM अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों ने संयुक्त निरीक्षण किया.

Bhojpur (Bihar): भोजपुर DM-SP SDM अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों द्वारा मंडल कारा आरा का संयुक्त निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान कारा परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं तथा विधि-व्यवस्था की स्थिति का गंभीरता पूर्वक मूल्यांकन किया गया.
निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने, निगरानी तंत्र को सतत सक्रिय रखने तथा कारा संचालन से संबंधित निर्धारित मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए. 
साथ ही, कारा प्रशासन को सुरक्षा, अनुशासन एवं बंदियों की सुविधाओं के बीच संतुलन बनाए रखते हुए कार्य करने पर बल दिया गया. भोजपुर पुलिस एवं जिला प्रशासन द्वारा जनसुरक्षा तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से निरंतर निगरानी एवं आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने आरोपी को गुजरात से दबोचा

चंपारण के दो सपूतों ने बढ़ाया जिले का मान, अलग-अलग क्षेत्रों में रच रहे सफलता की मिसाल







