सदर अस्पताल में बेड फुल, RIMS में भी मची अफरा-तफरी!
रांची में मौसम के उतार-चढ़ाव के बीच वायरल इंफेक्शन, सर्दी, खांसी और बुखार के मरीज बढ़ गए हैं। सदर अस्पताल के मेडिसिन वार्ड के बेड फुल हैं, जबकि RIMS में भी दबाव बढ़ा है।

Ranchi: Ranchi में मौसम के बदलते मिजाज ने आम लोगों की सेहत बिगाड़ कर रख दी है। तापमान में लगातार आ रहे उतार-चढ़ाव के कारण राजधानी में वायरल इंफेक्शन, सर्दी, खांसी और तेज बुखार के मरीजों की संख्या अचानक बहुत तेजी से बढ़ गई है। आलम यह है कि सरकारी अस्पतालों से लेकर मोहल्लों के निजी क्लीनिकों तक हर जगह सिर्फ बीमार मरीजों की लंबी-लंबी कतारें ही नजर आ रही हैं।
सदर अस्पताल के बेड फुल, RIMS पर भी बढ़ा दबाव
अचानक बढ़ी इन मौसमी बीमारियों का सबसे बड़ा असर सदर अस्पताल में देखने को मिल रहा है, जहां मेडिसिन विभाग के सभी बेड पूरी तरह से फुल हो चुके हैं। इसके अलावा राज्य के सबसे बड़े अस्पताल RIMS के मेडिसिन विभाग में भी मरीजों की भारी भीड़ उमड़ रही है, जिससे अस्पताल प्रबंधन पर अतिरिक्त दबाव बन गया है। सदर अस्पताल की OPD में रोजाना सामान्य दिनों की तुलना में कहीं ज्यादा मरीज पहुंच रहे हैं। शहर के अलावा ग्रामीण इलाकों के CHC और PHC में भी वायरल के लक्षण वाले मरीजों का रजिस्ट्रेशन तेजी से बढ़ा है।
डॉक्टरों की सलाह- घबराएं नहीं, बरतें सावधानी
सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. विमलेश सिंह ने बताया कि मौसम में बदलाव की वजह से ही OPD में सर्दी, खांसी और बुखार के मरीज इतनी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल आने वाले मरीजों की जांच की जा रही है और जरूरत के हिसाब से ही उन्हें भर्ती किया जा रहा है। वहीं सामान्य लक्षण वाले मरीजों को दवाएं देकर घर पर सावधानी बरतने और आराम करने की सलाह दी जा रही है। डॉक्टरों ने लोगों से अपील की है कि इस बदलते मौसम में खान-पान का विशेष ध्यान रखें और शरीर में पानी की कमी न होने दें।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गढ़वा में गजब का फर्जीवाड़ा!, 30 टन मक्का बेचकर रचा एक्सीडेंट का नाटक, बकाया पैसा लेने पहुंचा चालक गिरफ्तार

"CID जांच सही तरीके से नहीं हो रही...", JPSC-JSSC परीक्षा रद्द करने और CBI जांच के लिए हाईकोर्ट में PIL दायर







