Batwara 1947 Teaser : भारत-पाकिस्तान बंटवारे का खूनी इतिहास, सनी-प्रीति की फिल्म का बेसब्री से इंतजार
सनी देओल और प्रीति जिंटा पर फिल्माई गई यह फिल्म बंटवारे के समय के इतिहास पर आधारित है. यह फिल्म आमिर खान प्रोडक्शन के बैनर तले बनी है, जिसमें सालों बाद इस जोड़ी को पर्दे पर देखा जाएगा.

Batwara 1947 Teaser : आमिर खान प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'बंटवारा 1947' भारत के दो भाग में बंट जाने और उसके बाद हुए खून-खराबे की दास्तान पर निर्मित है. इसका इंतजार 2026 में रिलीज होने वाली फिल्मों में से सबसे अधिक होने जा रहा है. जिसने अपने टीजर से ही दर्शकों की बेसब्री बढ़ा दी है. फिल्म के टीजर में सनी देओल और प्रीति जिंटा की झलक देखी जा सकती है. काफी सालों बाद दोनों को एक साथ बड़े पर्दे पर देखने का मौका इस फिल्म के जरिए दर्शकों को मिल सकेगा.
फिल्म की पटकथा 14 अगस्त 1947 को हुए लाखों की संख्या में पलायन को लेकर लिखी गई है. जिस वक्त दोनों ओर से लाशों के ढेर लगा दिए गए थे. ट्रेनों पर लदी लाशें लाई जा रही थी. फिल्म 'बंटवारा 1947' का यह दिलचस्प और इंटेंस टीज़र दर्शकों को इतिहास के सबसे बड़े मोमेंट्स में से एक में ले जाता है, भारत की आजादी और वो दर्दनाक बंटवारा जिसने एक देश को बांट दिया और हमेशा के लिए करोड़ों जिंदगियों को बदल कर रख दिया. दमदार डायलॉग्स और दिल को छू लेने वाले इमोशनल बैकग्राउंड स्कोर से भरा यह टीजर इतिहास के सबसे उथल-पुथल भरे चैप्टर के दौरान उम्मीद और लचीलेपन के जज्बे को दिखाता है. हमारी इस कहानी के केंद्र में एक ऐसा हीरो है जो डर और नफरत से ऊपर उठकर असाधारण बहादुरी की मिसाल बनता है.
'बंटवारा 1947' के टीजर में क्या है?
'बंटवारा 1947' के टीजर की शुरुआत एक वॉइसओवर से होती है, जिसमें बताया जाता है कि हिंदुस्तान को बड़े संघर्ष और कुर्बानियां देने के बाद 200 साल की आजादी से गुलामी तो मिली, लेकिन मुल्क का बंटवारा हो गया. मजहब के नाम पर इंसानियत की हत्या हो रही थी. फिर टीजर में दिखाया जाता है कि विभाजन के वक्त किस कदर मार-काट मच गई थी. दंगे-फसाद हुए और लोग एक-दूसरे को गाजर-मूली की तरह काटते नजर आए.
'बंटवारा 1947' की कास्ट और रिलीज डेट
'बंटवारा 1947' को आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म 14 अगस्त को उसी दिन रिलीज होगी, जिस दिन भारत का विभाजन हुआ था. इसमें शबाना आजमी, सनी देओल, प्रीति जी जिंटा, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह जैसे शानदार कलाकारों की फौज है. यह फिल्म करीब तीन दशकों के बाद राजकुमार संतोषी और सनी देओल को साथ ला रही है. नेशनल अवार्ड विनर फिल्ममेकर राजकुमार संतोषी ने इसे डायरेक्ट किया है. इसका म्यूजिक ए. आर. रहमान ने तैयार किया है, जबकि गाने जावेद अख्तर ने लिखे हैं.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









