पाकुड़ में हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही बकरीद, नमाजियों ने मांगी अमन-चैन की दुआ
पाकुड़ में मुस्लिम समुदाय के लोग धूमधाम से बकरीद मना रहे है. कुर्बानी के इस पाक पर्व को लेकर जिले की विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में हजारों नमाजियों ने ईद की विशेष नमाज अदा कर देश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी.

Pakur, Jharkhand (Report By- Nand Kishore Mandal): पाकुड़ जिले में आज (गुरुवार, 28 मई 2026) पूरे अकीदत और धार्मिक उत्साह के साथ ईद-उल-अजहा (बकरीद) मनाई जा रही है. जिले की विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में हजारों नमाजियों ने ईद की विशेष नमाज अदा कर देश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी.

चेंगाडांगा जुम्मा मस्जिद के इमाम मौलाना अब्दुल रब ने कहा कि बकरीद त्याग, समर्पण और इंसानियत का संदेश देने वाला पर्व है. उन्होंने लोगों से जरूरतमंदों की मदद करने और शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की.
नमाज के बाद लोगों ने सुन्नत के मुताबिक कुर्बानी दी और एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी. वहीं पर्व को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आई तथा सभी प्रमुख ईदगाहों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

जमशेदपुर पुलिस को बड़ी सफलता: 15 लाख के जेवर के साथ चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया शातिर चोर

गुमला में मवेशी को बचाने के दौरान अनियंत्रित होकर पलटी कार, युवक की इलाज के दौरान मौत







