उत्पाद सिपाही भर्ती पेपर लीक केस में 165 आरोपियों की जमानत पर सुनवाई, JSSC से रिपोर्ट तलब
अदालत ने परीक्षा प्रश्नपत्र लीक पर मांगी स्थिति स्पष्ट करने की रिपोर्ट, अगली सुनवाई 6 मई को

Ranchi :- झारखंड में उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़े कथित पेपर लीक मामले में बड़ी अपडेट सामने आई है। इस मामले में गिरफ्तार 165 आरोपियों की जमानत याचिका पर सोमवार को अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान जांच अधिकारी ने केस डायरी कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत की।
अदालत ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) से यह स्पष्ट करने को कहा है कि परीक्षा प्रश्नपत्र लीक हुआ था या नहीं। इस संबंध में आयोग से रिपोर्ट मांगी गई है। मामले की अगली सुनवाई 6 मई को निर्धारित की गई है।
गौरतलब है कि 11 अप्रैल को पुलिस ने तमाड़ क्षेत्र के रड़गांव से 166 लोगों को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य अभ्यर्थियों को परीक्षा से पहले प्रश्न और उत्तर याद करवा रहे थे। गिरफ्तार लोगों में गिरोह के कथित सरगना समेत कई एजेंट और सात महिलाएं भी शामिल हैं। सभी आरोपियों को 12 अप्रैल को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रांची में आदिवासी मामलों पर आयोग सख्त, तीन दिवसीय जनसुनवाई में 65 से अधिक प्रकरणों पर मंथन

गांडेय विधायक कल्पना सोरेन और एसपी ने किया गिरिडीह के प्राचीन संतोषी माता मंदिर का दर्शन







