चक्रधरपुर में हमलावरों ने की युवक की गला काटकर हत्या की कोशिश, गंभीर स्थिति में Ranchi रेफर
चाईबासा के चक्रधरपुर में अज्ञात हमलावरों ने एक युवक की गला काटकर हत्या करने का प्रयास किया. हालांकि इस दौरान युवक हमलावरों की पकड़ से किसी तरह बचकर भाग निकला.

Chaibasa /Jharkhand (रिपोर्ट- रमेश दास): पश्चिम सिंहभूम मे चक्रधरपुर अनुमंडल के टोकलो थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है. पूरा मामला थाना इलाके के जिलिंगबुरु जंगल के पास का है जहां एक युवक पर अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया. जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया है.
जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने युवक का गला रेतकर उसकी हत्या करने की कोशिश की थी लेकिन वह किसी तरह उनके चंगुल से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा है. लेकिन इस बीच वह युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है.
इधर, इस घटना की सूचना जब टोकलो थाना पुलिस को मिली कि एक युवक गंभीर रुप से घायल हालत में टोकलो के जिलिंगबुरू जंगल में पड़ा हुआ है, तो पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और युवक को वहां से तत्काल उठाकर चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया. इस दौरान डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे चाईबासा सदर अस्पताल रेफर किया, लेकिन यहां भी डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रांची भेजा.
बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावरों ने सुनसान जंगल में युवक पर धारदार हथियार से हमला करते हुए उसका गला रेतने का प्रयास किया. लेकिन युवक घायल अवस्था में ही उन हमलावरों के चंगुल से किसी तरह बचकर भाग निकला. और अपनी जान बचाई. हालांकि इस वक्त युवक की हालत काफी नाजुक बनी हुई है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

झारखंड सरकार और इंडियन बैंक के बीच हुए Mou का हजारों स्वास्थ्य कर्मियों को मिलेगा लाभ- CM हेमंत सोरेन

Ranchi में Best Friend के बर्थडे पार्टी के पहुंची युवती के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने 3 आरोपी को दबोचा







