Assam Assembly Election Results 2026: चुनाव आयोग के रुझानों में Hemant Soren की JMM इस सीट से चल रही आगे
असम विधानसभा चुनाव 2026 में इलेक्शन कमीशन की ओर से आए ताजा रुझानों में भेरगांव सीट पर JMM यानी हेमंत सोरेन की झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी ने बढ़त बनाकर सबको चौंका दिया है.

Assam Assembly Election Results 2026: असम विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने प्रचंड बहुमत की ओर बढ़त बनाई है. इलेक्शन कमीशन के ताजा रुझानों में बीजेपी 78 से आगे चल रही है जबकि कांग्रेस 24 पर बीजेपी से पीछे चल रही है. असम चुनाव में अधिकांश सीटों पर राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है लेकिन इस बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने भी चुनाव में लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है.
कई सीटों पर JMM ने कांग्रेस का बिगाड़ा खेल
असम चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा कई विधानसभा सीटों पर मुख्य अपोजिशन की भूमिका में नजर आ रही है. गोसाई गांव सीट में JMM लगातार दूसरे नंबर पर चल रही है, इसके अलावा माजबात और डिगबोई विधानसभा सीट में भी पार्टी दूसरे नंबर पर चल रही है जबकि बरचला में तीसरे नंबर पर चल रही है. चुनाव में JMM कई सीटों पर कांग्रेस की गणित बिगाड़ी हुई दिख रही है.
दरअसल, झारखंड मुक्ति मोर्चा ने विधानसभा क्षेत्र नंबर 45 भेरगांव सीट पर बढ़त बनाई है. चुनाव आयोग के रुझानों में दूसरे राउंड (2/15) की गिनती तक झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार प्रभात दास पनिका 7700 मतों के साथ 331 वोटों से आगे हैं. शुरुआती रुझानों में यह सीट JMM के पक्ष में जाती हुई नजर आ रही है.
इसके अलावा झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) गोसाई गांव विधानसभा में भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए नजर आ रही है. इस सीट पर JMM उम्मीदवार फेडरेशन हांसदा दूसरे नंबर पर चल रहे हैं. जबकि कांग्रेस मात्र 500 वोट पाकर चौथे नंबर पर है, चौथे राउंड की काउंटिंग के बाद NDA प्रत्याशी और JMM प्रत्याशी के बीच 2000 वोटों का ही फासला है.
बात अगर पूरे राज्य के चुनाव रुझानों की करें तो बीजेपी सबसे आगे प्रचंड बहुमत की ओर 79 सीटों के साथ आगे जाती दिख रही है जबकि कांग्रेस 24 सीटों पर बढ़त बनाएं हुए हैं. इसके अलावा BOPF (बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट)-10, AGP (असम गण परिषद) -10 और AIUDF (एआईयूडीएफ)- 2, झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) 1 सीटों पर आगे दिख रहे हैं.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

असम में प्रचंड जीत की तरफ हिमंता बिस्वा सरमा ! जोरहाट से कांग्रेस अध्यक्ष पीछे

Assembly Election Result 2026: पश्चिम बंगाल में BJP खिला पाएगी कमल या ममता की होगी फिर से वापसी ? मतगणना जारी







