गिरिडीह में अस्मिता सिटी लीग का हुआ आयोजन, डीसी ने विजयी बेटियों को मेडल पहनाकर किया सम्मानित
गिरिडीह में बेटियों को खेल के प्रति प्रोत्साहन देने के लिए अस्मिता सिटी लीग का आयोजन किया गया था.

Giridih/Jharkhand (Report By - Manoj): दो दिवसीय अस्मिता सिटी लीग का उद्घाटन शनिवार को गिरिडीह स्टेडियम में हुआ. डीसी रामनिवास यादव, जिला स्पोर्ट्स आफिसर अर्जुन बारला, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अंजना भारती ने इस दौरान दीप जलाकर इसकी शुरुआत की.

इस दौरान डीसी ने कहा कि खेल आज के दौर में जीवन में अनुशासन पैदा करता है. डीसी रामनिवास यादव ने प्रतिभागियों से कहा कि वो जितना अच्छा खेल सकती है. जरूर खेलें, क्योंकि एक युवा के लिए खासकर जीवन में खेल का महत्व जरूरी है.
दो दिवसीय अस्मिता सिटी लीग में एथलेटिक्स, कबड्डी जैसे खेल का आयोजन हुआ. इस दौरान एथलेटिक्स में अंडर 14 में 200 मीटर दौड़ में वर्षा कुमारी पहले स्थान पर घोषित हुई. जबकि निशा मुर्मू और एलिस द्वितीय और तृतीय रही. वहीं सीनियर वर्ग में 1500 मीटर दौड़ में विद्या ने पहला स्थान हासिल किया. जबकि सृष्टि और रूप कुमारी दूसरे और तीसरे स्थान पर रही. विनर प्रतिभागियों को डीसी ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर आईपीएच सभागार में कार्यक्रम का आयोजन, 10 मुखियाओं को किया गया सम्मानित

रांची पुलिस को मिला भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद.. बिरसा मुंडा हत्याकांड का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे







