पहले मां-बेटी को कुचला, फिर घर में घुस गई थार! अरवल में दर्दनाक हादसा
अरवल के मेहंदिया थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार थार ने मां-बेटी को कुचल दिया। हादसे में 14 वर्षीय रागिनी कुमारी की मौत हो गई, जबकि उसकी मां समेत तीन महिलाएं घायल हैं। हादसे के बाद ग्रामीणों ने NH-139 जाम कर दिया।


अरवल जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। मेहंदिया थाना क्षेत्र के कोनी कुटी गांव के समीप एक तेज रफ्तार थार ने सड़क किनारे जा रही मां-बेटी को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में 14 वर्षीय बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद अनियंत्रित थार एक घर में घुस गई, जहां मौजूद दो महिलाएं भी बुरी तरह जख्मी हो गईं। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने पटना-औरंगाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 139 को जाम कर जमकर हंगामा किया। घटना मेहंदिया थाना क्षेत्र के कोनी कुटी गांव के समीप की है।
मां-बेटी के बाद घर में घुसी थार
बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार थार वाहन ने पहले मां और बेटी को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि 14 वर्षीय रागिनी कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान धनंजय कुमार की 14 वर्षीय पुत्री रागिनी कुमारी के रूप में की गई है। वहीं उसकी मां मुन्नी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जाता है कि मृतका के पिता धनंजय कुमार फिलहाल जेल में हैं। मां-बेटी को कुचलने के बाद भी थार नहीं रुकी और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक घर में जा घुसी। उस समय घर में एक महिला खाना बना रही थी, जबकि दूसरी महिला बर्तन धो रही थी। वाहन की चपेट में आने से रिया देवी और सोनामी कुमारी भी बुरी तरह घायल हो गईं। दोनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
गुस्साए ग्रामीणों ने NH-139 किया जाम
घटना की सूचना मिलते ही मेहंदिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। हादसे के बाद थार में सवार दो लोग मौके से फरार हो गए, जबकि एक व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।पुलिस ने मृतक छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं घायलों का इलाज जारी है। पुलिस फरार लोगों की तलाश के साथ-साथ पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
(अरवल से निशांत मिश्रा की रिपोर्ट)

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गांधी से पहले पढ़ेंगे राजकुमार शुक्ल! बिहार के स्कूलों में बदलेगा इतिहास का पाठ, शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान

रक्षाबंधन पर महिलाओं को मिला ‘पिंक गिफ्ट’, बिहार में दौड़ीं 5 AC ई-बसें; जानें रूट और किराया







