Ranchi पहुंचे तीनों सेना के प्रमुख CDS अनिल चौहान, खेलगांव में आयोजित 'सेना शौर्य प्रदर्शनी' में होंगे शामिल
तीनों सेना के प्रमुख CDC अनिल चौहान के रांची आगमन पर रिटायर्ड आर्मी के जवानों ने कहा कि रांची में यह कार्यक्रम होना बड़े सौभाग्य की बात है. इससे लोगों को ऑपरेशन सिंदूर के बारे में विस्तार में जानकारी मिलेगी.

Naxatra News Hindi
Ranchi Desk:राजधानी रांची स्थित खेलगांव में आगामी 19 सितंबर से 21 सितंबर 2025 तक सेना के शौर्य की प्रदर्शनी ''ईस्ट टेक रक्षा प्रदर्शनी'' का आयोजन किया जा रहा है इसे लेकर तैयारियां शुरू हो गई है. वहीं इस प्रदर्शनी में शामिल होने के लिए भारत के तीनों सेना (जल, थल, वायु) के प्रमुख CDS अनिल चौहान भी राजधानी रांची पहुंच गए है. रांची पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया.
बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से CDS अनिल चौहान सीधे राजभवन के लिए रवाना हुए. यहां से कल यानी 19 सितंबर (शुक्रवार) को वे खेलगांव में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे. इससे पहले रांची एयरपोर्ट पहुंचने पर कई वेटरन आर्मी जवानों ने उनका स्वागत किया. उनके रांची आगमन पर रिटायर्ड आर्मी के जवानों ने कहा कि रांची में यह कार्यक्रम होना बड़े सौभाग्य की बात है और इससे लोगों को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की भारत सरकार की जवाबी कार्रवाई ''ऑपरेशन सिंदूर'' के बारे में विस्तार से जानकारी मिलेगी.









