औरंगाबाद में हथियारबंद अपराधियों ने बुजुर्ग किसान को मारी गोली, 5 लाख छीनकर हुए फरार
बिहार के औरंगाबाद में हथियारबंद अपराधियों ने एक किसान पर गोली चलाई और उसके पास से 5 लाख रुपए छीनकर वे फरार हो गए.

Aurangabad / Bihar (रुपेश कुमार): बिहार के औरंगाबाद में बेखौफ अपराधियों का तांडव देखने को मिला है. जहां हथियारबंद अपराधियों ने एक बुजुर्ग किसान को पहले गोली मारी और उसके बाद उससे 5 लाख रुपए छीनकर मौके से भाग निकले. बता दें, यह पूरा मामला जिले के हसनपुरा थाना इलाके के खड़ोखर गांव के पास का है.
हथियारबंद अपराधियों ने जिस किसान से छिनतई की है उसकी पहचान खड़ोखर गांव के रहने वाले कौश सिंह के रूप में की गई है. घटना के तुरंत बाद आनन-फानन में किसान को इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर किया. 
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए पीड़ित किसान वे बताया कि गरवा गांव के एक किसान की खेत में उनका हार्वेस्टर भाड़े पर गेहूं फसल की कटनी में लगा हुआ था. फसल कटनी के बाद आज वह उनसे भाड़े का हिसाब करके 5 लाख 6 सौ रुपए लेकर अपने गांव वापस लौट रहा था इस दौरान गांव से कुछ दूरी पर अचानक पहले से घात लगाए बैठे 6 से 7 की संख्या में हथियारबंद अपराधियों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया. और हथियार के बल पर उससे रुपए छीन लिए.
जब किसान ने इसका विरोध किया तो एक अपराधी ने उसपर गोली चला दी. जो उसके कंधे पर जा लगी. गोली लगते ही किसान नीचे जमीन पर गिर पड़े. जिसके बाद अपराधियों ने उसके पास से पैसे छीन लिए और इसके बाद वे मौके से भाग निकले. इधर, इस घटना के संबंध में नामजद अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है मामले की जानकारी देते हुए हसपुरा थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में कांड दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

पुलिस के हाथ लगा गैंगस्टर प्रिंस खान का तकनीकी एक्सपर्ट, शैफी उर्फ 'मेजर' दुबई से गिरफ्तार

Ranchi में ईंट भट्ठा कारोबारी से उग्रवादी संगठन ने मांगी 10 लाख की रंगदारी, FIR दर्ज







