चतरा में डूबने से अंश और प्रिंस की मौत, तीसरे दोस्त की तलाश तेज
चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कड़गु पटेर (तड़गू) नदी में हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले दोनों बच्चों की शिनाख्त हो गई है।
Chatra: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कड़गु पटेर (तड़गू) नदी में हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले दोनों बच्चों की शिनाख्त हो गई है। मृतकों की पहचान शहर के चौर मोहल्ला निवासी 15 वर्षीय अंश प्रकाश और धनगरटोली निवासी 14 वर्षीय प्रिंस कुमार के रूप में की गई है। शुक्रवार सुबह तीन दोस्त नदी किनारे पिकनिक मनाने और नहाने पहुंचे थे, जहां गहरे पानी में जाने के कारण यह गंभीर हादसा हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटनास्थल से मिले सामान, तीसरे साथी की तलाश जारी
नदी किनारे से पुलिस ने बच्चों की दो साइकिलें, तीन जोड़ी चप्पलें और बैग बरामद किए हैं। हादसे के बाद से बच्चों के साथ गया तीसरा दोस्त अब भी लापता है। सदर एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंचकर हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस इस बात की पड़ताल में जुटी है कि बच्चे वहां कैसे पहुंचे थे और तीसरा बच्चा भी नदी में डूबा है या फिर साथियों को डूबता देख डर के मारे कहीं भाग गया है। लापता बच्चे की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts







