Bihar (East Champaran): मोतिहारी शहर के बेलबनवा स्थित अध्ययन रेजिडेंशियल स्कूल का वार्षिकवोत्सव गांधी संग्रहालय के सभागार में मनाया गया. जिसमें बच्चों के द्वारा एक से बढ़ कर एक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसमें चार युग , ऐसन आपन बा बिहार, पापा मेरे पापा, बाकी सब फस्ट क्लास है, गणेश वंदना ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया. साथ हीं बांग्ला गीत बाला नाचो और लूंगी डांस ने भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया.

साथ ही सैनिक स्कूल में विद्यालय के सफल विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि डॉ आशुतोष शरण के हाथों सम्मानित किया गया. विद्यालय के प्रधानाचार्य के द्वारा बतलाया गया कि हमारे विद्यालय का मुख्य उद्देश्य प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी कराना है. जिसकी शुरुआत विद्यालय द्वारा वर्ग 3 से ही कर दी जाती है.

विद्यालय का प्रयास है जो इस वर्ष 2026 के सैनिक स्कूल के प्रवेश परीक्षा में जो 13 में से 11 बच्चों का रिजल्ट आया है, उसमें प्रत्येक वर्ष अधिक से अधिक बढ़ोत्तरी करना है. इस मौके पर आए मुख्य अतिथि डॉ आशुतोष शरण ने विद्यालय के छात्रों को शुभकामनाएं दी और बतलाया कि इस विद्यालय में छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ संस्कार और एक्स्ट्रा एक्टिविटी पर विशेष ध्यान दिया जाता है, जो इस विद्यालय को विशेष बनाता है.
रिपोर्ट: प्रतीक सिंह









