कोयला मजदूर की हत्या के बाद भड़का परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा, शव लेकर घुसे कबरीबाद कोयला खदान
गिरिडीह जिला में कबरीबाद कोयला खदान के क्रेशर में कोयला मजदूर दिलीप दास की हत्या के बाद स्थानीय और ग्रामीणों ने बुधवार को जमकर हंगामा किया.

Giridih / Jharkhand (Report By- Manoj Kumar Pintu): गिरिडीह में बीती देर रात कबरीबाद कोयला खदान के क्रेशर में कोयला मजदूर दिलीप दास की हत्या के बाद स्थानीय और ग्रामीणों ने बुधवार को जमकर हंगामा किया. मृतक दिलीप दास के शव का सदर अस्पताल से बिना पोस्टमार्टम कराए परिजन वहां से शव लेकर निकल गए.

मामले की जानकारी के बाद सदर एसडीपीओ जितवाहन और साइबर डीएसपी आबिद खान मौके पर पुलिस टीम के साथ पहुंचे. लेकिन वहां सूचना मिली कि परिजन और ग्रामीण मृतक के शव को सदर अस्पताल से स्ट्रेचर में लादकर वहां से निकल गए. इसके बाद वहां से वे सीधा कबरीबाद खदान पहुंचे. और यहां कोयला खदान के साइट कार्यालय की ओर आगे बढ़ने लगे.

लेकिन कबरीबाद खदान के पास एसडीपीओ जितवाहन और साइबर डीएसपी आबिद खान पहले से पुलिस जवानों के साथ तैनात थे. जहां मृतक के परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों को साइट कार्यालय की ओर आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया गया. इस बीच पुलिस और स्थानीय महिलाओं के बीच धक्का-मुक्की हुआ. और वे साइट कार्यालय में घुस गए.

एक युवक ने निकाला पेट्रोल से भरा बोतल...
मौके पर ग्रामीणों ने पुलिस और सीसीएल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. और इस दौरान भीड़ में एक युवक ने पेट्रोल भरे बोतल निकालकर अप्रिय घटना करने का प्रयास किया. लेकिन एसडीपीओ जितवाहन की नजर उसपर पड़ी और इसके बाद उन्होंने युवक से बोतल छीन ही छीन लिया.

फिलहाल माहौल सामान्य है. लेकिन ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन जारी है. इस बीच परिजनों से वार्ता के लिए सदर अंचल अधिकारी जीतेन्द्र प्रसाद और बीडीओ गणेश रजक भी मौके पर पहुंचे है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रांची में बेमौसम बरसात ने ढाया कहर: आंधी-बारिश से ईस्ट जेल रोड पर गिरा पेड़, कार सवार युवक घायल

रामगढ़ के पूरबडीह गांव में हाथियों ने मचाया आतंक, दीवार तोड़कर घर में घुसे.. अनाज भी कर दिया नष्ट







