22 जून को आजसू मनाएगी 40वां स्थापना दिवस, जनहित मुद्दों को लेकर निकाला जाएगा जनाक्रोश मार्च
22 जून को आजसू अपने स्थापना दिवस के दिन जनता के विभिन्न मुद्दों को लेकर धनबाद में जन आक्रोश मार्च निकालने की तैयारी कर रही है.

Ranchi, Jharkhand : आजसू पार्टी का स्थापना दिवस 22 जून को धूमधाम से मनाने की तैयारी की जा रही है. पार्टी प्रमुख सुदेश महतो ने कहा कि इस दिन धनबाद में स्थापना दिवस के साथ जन-आक्रोश मार्च भी निकाला जाएगा. बताया कि यह आक्रोश मार्च राज्य में चलाए जा रहे माफियाओं के आतंक के खिलाफ निकाला जाएगा. इसकी जानकारी राजधानी रांची के बुकरू स्थित आवासीय कार्यालय में हुई बैठक के बाद दी गई.
जनता की आवाज होगी बुलंद !
सुदेश महतो ने कहा कि राज्य निर्माण में आजसू पार्टी का भी अहम योगदान रहा है. ऐसे में राज्य को भ्रष्टाचार, अपराध और माफियाओं की झोली में जाते हुए देखना जनता के साथ अन्याय होगा. उन्होंने कहा कि जनता की आवाज बुलंद करने और जनहित मुद्दों को धार देने की खातिर 22 जून को आक्रोश मार्च निकालने की तैयारी की जा रही है. बता दें कि आजसू पार्टी इस वर्ष 40वां स्थापना दिवस मनाने जा रही है.
पार्टी प्रमुख ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक जनसंपर्क अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया.
आजसू का झारखंड निर्माण में योगदान
बैठक के दौरान पार्टी प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने कहा कि 22 जून 1986 को आजसू के गठन के बाद झारखंड आंदोलन को नई धार मिली और केंद्र सरकार वार्ता के लिए मजबूर हुई. 1999 में आजसू जब एनडीए का हिस्सा बनी तभी राज्य निर्माण भी संपन्न हो सका.
बैठक में उपस्थिति
बैठक में केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी, केंद्रीय कार्यालय सचिव नईम अंसारी, मीडिया प्रभारी परवाज खान, जिलाध्यक्ष संजय महतो, जिप सदस्य हाकिम अंसारी समेत कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Giridih Breaking : खंडोली से लौट रहा कार दुर्घटनाग्रस्त, 6 युवक बुरी तरह घायल

Jharkhand Rajyasabha Chunav 2026 : राज्यसभा के रण में झूठे निकले कांग्रेस के दावे, परिमल नाथवाणी विजयी







