BIHAR BREAKING: भाभी की हत्या का आरोप, देवर दस महिने से जेल में.. भाभी निकली जिंदा
कटिहार के आजमनगर थाना क्षेत्र मे भाभी की हत्या के मामले में चचेरा देवर 10 महीनो से जेल में है. लेकिन अब नया मोड़ सामने आया है. भाभी लख्खी देवी है जिंदा और पुलिस ने उसे बरामद भी कर लिया है. अब परिजन लगा रहे न्याय की गुहार.

BIHAR BREAKING (Katihar): कटिहार के आजमनगर थाना क्षेत्र के कुशहा गांव में बीते 10 महीने पहले लापता हुई लख्खी देवी के मामले में अब चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है. जिस महिला को मृत मानकर हत्या का मामला दर्ज किया गया था, वह जीवित पाई गई है.
जानकारी के अनुसार लख्खी देवी के भाई ने लख्खी देवी के चचेरे देवर राजेश यादव पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में आवेदन दिया. जिसके आधार पर आजमनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजेश यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.
मामले में उस समय कोई ठोस सुराग या लख्खी देवी की लाश नहीं मिलने के बावजूद पुलिस ने हत्या की आशंका के आधार पर कार्रवाई की थी. लेकिन अब पुलिस ने लख्खी देवी को सुधानी थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया है, जिससे पूरे मामले की सच्चाई बदल गई है.
इस खुलासे के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर राजेश यादव 10 महीनों तक बेगुनाह होकर जेल में कैसे बंद रहा. क्या पुलिसिया जांच में लापरवाही हुई या फिर किसी ने साजिश के तहत गलत आरोप लगाया?
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की दोबारा जांच में जुट गई है. साथ ही निर्दोष राजेश यादव को न्याय दिलाने और मामले में जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग भी तेज हो गई है. मामले को लेकर राजेश यादव के परिजनों ने कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाया है. कहा , साजिश के तहत राजेश यादव को हत्या के आरोप में फंसा दिया, जबकि लख्खी देवी सुधानी थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति के साथ विवाह कर 10 महीना से लापता थी. वहीं राजेश यादव के परिजन सहित उसकी बीवी पुलिस के डर से 10 महीना से घर से दर-दर भटक रही थी.
आखिर राजेश यादव को न्याय कैसे मिलेगा बेगुनाह राजेश यादव को जेल में 10 महीने तक बंद रखा गया. अब अब कटिहार पुलिस सवालों के घेरे में है.
रिपोर्ट: सुनील कुमार सिंह
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

धान के गोदाम को नशा के तस्करों ने बनाया शराब फैक्ट्री ! DC के निर्देश पर उत्पाद विभाग और पुलिस ने किया खुलासा

तमिलनाडु में 9 पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा, 1.40 करोड़ रुपए का लगाया गया जुर्माना






